फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kamalapur's Amit won the title of Dangal Champion

Prayagraj News: कमालापुर के अमित ने जीता दंगल चैंपियन का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Kamalapur's Amit won the title of Dangal Champion
शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के मेंडारा में मंगलवार को बुढ़वा मंगल के विराट दंगल में दिल्ली के पहलवान जीतेंद्र को पटखनी देते हुए कमालापुर के अमित पहलवान चैंपियन बने हैं। उन्हें शील्ड व तीन हजार रुपये नकद प्रदान किया गया। दंगल में दो जोड़ी महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। दंगल में दिल्ली, मेरठ, बनारस, कौशाम्बी और मिर्जापुर के करीब दो दर्जन पहलवान शामिल हुए। प्रत्येक जोड़ी के विजेताओं का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुश्ती जैसी प्राचीन कलाओं को गांव की दंगल के आयोजकों ने संजोकर रखा है, ऐसे लोग बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सपा नेता जीतलाल पासी, डॉ. संगम लाल मौर्य, सत्यम तिवारी, आदिल हमजा, रामसूरत मौर्य, तौकीर अहमद, कृष्ण कुमार मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका पहलवान लल्लन यादव, जगदीश पाल व सीताराम यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed