फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kali mandir allahabad

काली मंदिर तोड़े जाने को लेकर बढ़ी नाराजगी, प्रदर्शन

Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
kali mandir allahabad
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : amar ujala
पिछले सप्ताह बुधवार की रात बैरहना चौराहे पर काली मंदिर को गिराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में तमाम हिंदू वादी संगठनों ने जिला प्रशासन और एडीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में सोमवार को कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन देकर मंदिर तोड़े जाने की कार्रवाई शामिल अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक शिव प्रसाद वशिष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन और एडीए के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान डीएम सुहास एलवाई से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान सिविल लाइंस बस स्टेशन के पास एक धार्मिक स्थल को हटाने की मांग की गई। इसके अलावा एडीए के वीसी को भी तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग प्रमुखता से की गई। कहा गया कि अगर संबंधित अफसरों को हटाया न गया तो राष्ट्रीय हिंदू संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र दुबे सत्या,  नन्हू पंडित, शिवसेना के विशाल गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, आकाश प्रजापति, रजत, अंकुश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में हिंदू धर्म रक्षा समिति के पदाधिकारियों की बैठक नेता नगर कीडगंज में हुई। बैठक में एडीए द्वारा काली मंदिर तोड़े जाने की निंदा की गई। समिति की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पदाधिकारियों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी। बैठक में समिति के प्रदेश महामंत्री वेदमणि तिवारी, शिवराम सिंह परिहार, वीरेंद्र जायसवाल, धीरेंद्र यादव, राहुल जायसवाल, क्षमा दुबे, सुधीर केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed