फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kairana case of government failure : Music Mon.

कैराना मामला प्रदेश सरकार की विफलता : संगीत सोम

Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kairana case of government failure : Music Mon.
संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भाजपा विधायक संगीत सोम ने कैराना मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को निजी कार्य से इलाहाबाद पहुंचे यूपी की सरधना विधानसभा सीट के विधायक संगीत सोम ने कहा कि कैराना में जो कुछ भी हुआ वह प्रदेश सरकार की विफलता का ही नतीजा है। आखिर प्रदेश सरकार इस मामले की सीबीआई जांच से क्यों घबरा रही है।
विज्ञापन


संगीत सोम ने मथुरा मामले पर भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इन दोनों मामलों में सीबीआई जांच की संस्तुति करे। संगीत सोम के अनुसार प्रदेश में इस समय अराजकता का माहौल है। प्रदेश की जनता यूपी में बदलाव चाहती है। ऐसे में भाजपा एक मजबूत विकल्प है।
विज्ञापन


कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तरह ही सफलता मिलेगी। कैराना और मथुरा का मुद्दा भी पार्टी विधानसभा चुनाव में उठाएगी। असुद्दीन ओवेशी पर भी संगीत सोम ने राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि ओवेशी बयानबाजी करने की बजाय यूपी में पहले चुनाव लड़ें। इसके पूर्व सुबह इलाहाबाद स्टेशन पहुंचने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगीत सोम का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed