फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kailash Gautam Kavya Kumbh Award to Dr. Vishnu Saxena

डॉ.विष्णु सक्सेना को कैलाश गौतम काव्य कुंभ सम्मान

Sat, 28 Dec 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kailash Gautam Kavya Kumbh Award to Dr. Vishnu Saxena
Kailash Gautam Kavya Kumbh Award to Dr. Vishnu Saxena - फोटो : CITY DESK
डॉ.विष्णु सक्सेना को ‘कैलाश गौतम काव्य कुंभ सम्मान’
विज्ञापन

0 कैलाश गौतम सृजन संस्थान की ओर से कविता सम्मेलन-मुशायरा, सम्मान समारोह
प्रयागराज। कैलाश गौतम सृजन संस्थान की ओर से शुक्रवार को सांस्कृतिक केंद्र प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय कविता सम्मेलन-मुशायरा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। न्यायमूर्तियों और रचनाकारों की ओर से डॉ.विष्णु सक्सेना को ‘कैलाश गौतम काव्य कुंभ सम्मान’ से नवाजा गया। इसके तहत उन्हें शाल, श्रीफल के बाद सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और नकद राशि प्रदान की गई। इस मौके पर न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने कहा, कैलाश गौतम आमजन के कवि थे और उनकी कविताओं में जन सरोकार मुखर होकर बोलता था। न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कैलाश गौतम की कविताओं में गांव, शहर दोनों के उत्सव और विसंगतियां दिखाई देती हैं। न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने कहा, वह समय की नब्ज पहचानते थे। यश मालवीय ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।
दूसरे चरण में कवि गोष्ठी के दौरान डॉ विष्णु सक्सेना ने ‘थाल पूजा का लेकर चले आइए,मंदिरों की बनावट सा घर है मेरा,आरती बनके गूंजों दिशाओं में तुम, और पावन सा कर दो शहर ये मेरा’ सुनाकर तालियां बटोरीं। पिता कैलाश गौतम को याद करते हुए डॉ. श्लेष गौतम ने सुनाया, ‘तेरी यादों का मंजर आ गया है,इन आंखों में समंदर आ गया है।’ इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के रमेश विश्वहार, कानपुर के मुकेश, फरीदाबाद के सरदार मंजीत सिंह, गाजियाबाद के सरोज त्यागी के अतिरिक्त कर्नल गौतम राजर्षि, कमरुल हसन सिद्दीकी, कुमार विकास, आनंद राज सिंह, संदीप शुक्ला ने भी रचनापाठ किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक केंद्र प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम का संयोजन, संचालन डॉ. श्लेष गौतम, स्वागत डॉ.कृष्ण सिंह एवं डॉ. पीयूष दीक्षित और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.अरुणकांत एवं अनुराग अरोरा ने किया। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी एकेडमी अध्यक्ष डॉ.उदय प्रताप सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, कर्नल हिमांशु कांडपाल, अभिनय कोहली सरदार अजीत सिंह, अतुल यदुवंशी, शैलेंद्र, अनिल अरोरा, डॉ.अरुण कांत, विनोद चंद्र दुबे, फूलचंद दुबे, प्रो. आरपी तिवारी,बालकृष्ण पांडे, विकास, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण, डॉ.श्लेष को सम्मान
समारोह के दौरान न्यायमूर्तियों ने डॉ.श्लेष गौतम के काव्य संग्रह ‘फिर दुनिया से लड़ो कबीरा’ के आवरण चित्र का लोकार्पण किया। इसी क्रम में कविता और गीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.श्लेष गौतम को नारनौल, हरियाणा के सरदार हरनाम सिंह स्मृति सम्मान से नवाजा भी गया। इसके तहत उन्हें 25 हजार रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दरअसल किन्हीं कारणों से 25 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में श्लेष वहां नहीं जा पाए थे सो कवि सरदार मंजीत सिंह की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रयागराज में हीं दिया गया।

Kailash Gautam Kavya Kumbh Award to Dr. Vishnu Saxena

Kailash Gautam Kavya Kumbh Award to Dr. Vishnu Saxena- फोटो : CITY DESK

Kailash Gautam Kavya Kumbh Award to Dr. Vishnu Saxena

Kailash Gautam Kavya Kumbh Award to Dr. Vishnu Saxena- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed