{"_id":"5cbf6a1fbdec221473376678","slug":"kafila-out-of-ananda-bhawan-yogesh-showed-the-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद भवन से निकला काफिला,योगेश ने दिखाई ताकत क्रासर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद भवन से निकला काफिला,योगेश ने दिखाई ताकत क्रासर
Wed, 24 Apr 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद लोक सभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार योगेश शुक्ला ने मंगलवार को नामांकन के बहाने अपनी ताकत का अहसास कराया। यमुनापार के कई ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्यों, प्रधानों के साथ समर्थक जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान गरीबी पर वार के नारे गूंज रहे थे।आनंद भवन के बाहर दिन के 12 बजे तक कांग्रेसियों व योगेश समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी व पं जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद योगेश कारों के काफिले के साथ कचहरी पहुंचे। वहां कलेक्ट्रेट में उन्होंने पूर्व विधायक राम कृपाल कोल, विजय मिश्रा, कृष्णकांत पांडेय,शहर कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नफीस अनवर के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले आनंद भवन पर योगेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना की। कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है।
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व की ओर से उन पर भरोसा जताने के लिए आभार भी जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनि द्विवेदी, शेखर बहुगुणा, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, इलाहाबाद लोस क्षेत्र के प्रभारी फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, जयप्रकाश दुबे, अच्युतानंद पांडेय, पूर्व विधायक विश्राम दास, विनय दुबे, अरुण तिवारी, मोहम्मद असलम, जावेद उर्फी, अभय अवस्थी, परवेज सिद्दीकी, बबऊ मिश्रा, मंजू संत, नयन कुशवाहा, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, शरद उपाध्याय, राजनाथ तिवारी, अब्दुल गनी, अरशद अली, अभिन्न वार्ष्णेय, वसीम उल्ला अंसारी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन