फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice DS Sinha joins Panchatattva with state honor

Prayagraj News: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए जस्टिस डीएस सिन्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Justice DS Sinha joins Panchatattva with state honor
गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे डीएस सिन्हा का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को रसूलाबाद घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। सोमवार की सुबह नई दिल्ली में उनका देहावसान हो गया था। मुखाग्नि उनके नाती समित श्रीवास्तव ने दी।
विज्ञापन

जस्टिस सिन्हा के परिवार में उनकी पत्नी डॉ शकुंतला सिन्हा, बड़ी बेटी डॉ. सारिका और छोटी बेटी निहारिका हैं। जस्टिस सिन्हा के दो नाती समित श्रीवास्तव और युवान कृष्ण नारायण हैं। समित उनकी बड़ी बेटी डॉ. सारिका सिन्हा के बेटे हैं और युवान छोटी बेटी निहारिका सिन्हा नारायण के। निहारिका और इनके पति अनादि कृष्ण नारायण इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। निहारिका राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीके नारायण की पुत्रवधू हैं। इस तरह 82 वर्षीय जस्टिस सिन्हा अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश अशोक भूषण, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशील हरकौली, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्तिगण मनोज कुमार गुप्ता, नीरज तिवारी, विक्रम डी चौहान, पीकेएस बघेल, आरके अग्रवाल, आरडी खरे, सभाजीत यादव, अभिनव उपाध्याय, अरविंद कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, रणविजय सिंह, शिशिर कुमार, एपी सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता कुणाल रवि सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी श्रीवास्तव, एचएन सिंह, वीके सिंह और अनिल कुमार के साथ ही जिलाधिकारी प्रयागराज समेत उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed