फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Just wait for a few days, the way below Niranjan will open on August 7

प्रयागराज : बस कुछ दिन का इंतजार, सात अगस्त को खुल जाएगा निरंजन के नीचे का रास्ता

Thu, 20 Jul 2023 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 01:11 PM IST
सार

निरंजन रेल पुल पर दो और अतिरिक्त रेल ट्रैक बिछाने के लिए नौ मई 2023 से रेलवे द्वारा पुल के नीचे से होकर गुजरने वाला रास्ता बंद किया गया है। तब इस कार्य के लिए रेलवे ने सौ दिन का ब्लॉक लिया था। पुल के नीचे का रास्ता बंद होने की वजह से यहां हर रोज शहरी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Just wait for a few days, the way below Niranjan will open on August 7
निरंजन डॉट पुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौ मई 2023 से बंद निरंजन पुल के नीचे का रास्ता अगले माह सात अगस्त को खोल दिया जाएगा। रास्ता खोलने के साथ ही पुुराने शहर की बड़ी आबादी को खासी राहत मिलेगी। खास तौर से स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को जाम का झाम भी नहीं झेलना पड़ेगा। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी ने निरंजन पुल चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा के बाद कहा कि पुल का ब्लॉक सौ दिन का लिया गया था, लेकिन यह कार्य अब 90 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल निरंजन रेल पुल पर दो और अतिरिक्त रेल ट्रैक बिछाने के लिए नौ मई 2023 से रेलवे द्वारा पुल के नीचे से होकर गुजरने वाला रास्ता बंद किया गया है। तब इस कार्य के लिए रेलवे ने सौ दिन का ब्लॉक लिया था। पुल के नीचे का रास्ता बंद होने की वजह से यहां हर रोज शहरी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। फिलहाल अब निरंजन पुल साइट पर तीन पिलर तकरीबन बन कर तैयार हो गए हैं। वहां पिलर के सहारे नाली का निर्माण भी अब पूरा होने को है। इसके साथ ही वहां इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सड़क का भी निर्माण शुरू किया गया है। सड़क बनते ही तीनों स्लैब पर 21 स्पैम रखे जाएंगे।

विज्ञापन

कानपुर से इसी सप्ताह कंक्रीट के रेडीमेड स्पैम आने शुरू हो जाएंगे। यहां बड़ी क्रेन के माध्यम से इन स्पैम को लगाए जाने का कार्य रेलवे द्वारा किया जाएगा। बता दें कि पहले यह कार्य रेलवे द्वारा जुलाई माह में ही पूरा किए जाने का दावा किया गया था। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा केबिल शिफ्टिंग में विलंब किए जाने की वजह से कार्य कुछ धीमी गति से हुआ। डीआरएम हिमांशु बडोनी ने बताया कि दो और रेलवे ट्रैक बिछ जाने के बाद पुल की चौड़ाई 12.70 मीटर बढ़ जाएगी। भविष्य में एक और लाइन बिछाई जा सके, उसके लिए भी पुल पर जगह छोड़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले यह रास्ता 16 अगस्त तक खोला जाना था लेकिन अब सात अगस्त को ही खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed