{"_id":"5d0548b88ebc3e2e625881f9","slug":"juniors-falling-heavily-on-cities-bin-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरियों को भारी पड़ रहा जून, बिन पानी सब सून ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरियों को भारी पड़ रहा जून, बिन पानी सब सून
Sun, 16 Jun 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरियों पर जून भारी पड़ रहा है। एक तरफ पारा पहाड़ चढ़ रहा है तो दूसरी ओर बिना पानी गला सूख रहा है। शनिवार को भी 47 डिग्री पारे के बीच शहर के तीन चौथाई हिस्से में पेयजल आपूर्ति ठप रही। करेली, करामत की चौकी के पास एक निजी मोबाइल कंपनी की ओर सड़क खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत शनिवार को भी नहीं हो सकी। रविवार को भी मरम्मत हो पाने की उम्मीद कम है, ऐसे में पानी की समस्या जारी रहेगी। वहीं शहर उत्तरी एवं पश्चिमी के भी तमाम मोहल्ले प्रभावित रहे।
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई का करेलाबाग में सीवरेज पंपिंग स्टेशन है।
कारामत की चौकी के पास से गुजर रही यही सीवरेज लाइन शुक्रवार देर रात ड्रिलिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। इसके टूटते ही फौव्वारे के साथ गंदा पानी सीधे यमुना नदी में जलकल के इंटेक वेल के पास गिरने लगा। इसके चलते जलकल को अपने सभी पंप बंद करने पड़े। शनिवार को भी पंप नहीं चलाए गए। इससे खुसरोबाग के तालाब पूरी तरह खाली हो गए। इससे खुसरोबाग, खुल्दाबाद, रोशनबाग, शाहगंज, मोहित्समंगज, चौक, अटाला, चकिया, शराराबाग, करेली, गौसनगर, करेली डी ब्लाक, करेलाबाग, अहमदनगर, रानीमंडी, करैलाबाग, मीरापुर, अतरसुइया, राजरूपपुर, बेनीगंज, मुठ्ठीगंज के दर्जनों मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा।
वहीं, शहर उत्तरी के अल्लापुर स्थित बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, ढडिया, शिवपुरी, सोहबतियाबाग आदि मोहल्लों में भी पानी नहीं आया। स्थानीय निवासी आरपी सिंह के मुताबिक गर्मी भर लोग पानी की समस्या से परेशान रहे। सभाजीत सिंह, आईजी कुलश्रेष्ठ, मदन श्रीवास्तव आदि का कहना है कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
घंटे भर में खाली हो गए टैंकर, दोबारा नहीं लौटे
जलकल प्रशासन के पास जलापूर्ति के संकट से निपटने के कोई खास इंतजाम नहीं हैं, इसकी कलई शनिवार को फिर खुल गई। जलकल की ओर से कुछ ही मोहल्लों में टैंकर भेजे गए, लेकिन यह भी वहां ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुए। रोशनबाग निवासी सचिन मिश्रा, राकेश, अर्जुन आदि का कहना है कि हजारों लोगों की आबादी के बीच सिर्फ एक टैंकर भेजा गया। थोड़ी देर में ही वह खाली हो गया। चालक ने दोबारा रिफिल करके आने की बात कही, लेकिन वह लौटा ही नहीं। अधिकारियों को फोन करने के बावजूद शाम को भी टैंकर नहीं भेजा गया। जलकल महाप्रबंधक भी मोहल्लों में भेजे गए टैंकरों की कुल संख्या नहीं बता सके। उधर, ज्यादातर इलाकों में हैंडपंप तक नहीं हैं।
चालीस रुपये तक में बिका पानी का जार
प्रयागराज। जलापूर्ति ठप होने से पानी का कारोबार करने वालों ने जमकर मुनाफा कूटा। अमूमन एक पानी का जार बीस रुपये में बिकता है, लेकिन पानी की मारामारी की वजह से शनिवार को जार हाथोंहाथ बिक गया। दोपहर के बाद इनके दाम दोगुने हो गए। कई जगह बीस की जगह पैंतीस तो कहीं चालीस रुपये तक में जार बेचे गए। सिविल लाइंस, राजापुर, लोहिया रोड आदि में पानी बेंचने वालों को कई चक्कर तक लगाने पड़े।
खाली रह गए रिजर्व वाटर टैंक, पॉश इलाकों में भी परेशानी
खुसरोबाग से जलापूर्ति न होने से सिविल लाइंस लाल गिरिजाघर, कर्नलगंज भारद्वाज पार्क, पीडी टंडन पार्क रिजर्व वाटर टैंक भी नहीं भरे जा सके। इस वजह से सिविल लाइंस, अशोक नगर, क्लाइव रोड, कटरा, कर्नलगंज, जार्जटाउन, अल्लापुर आदि मोहल्लों में भी लोगों को पानी नहीं मिला। लाल गिरिजाघर के पास नलकूप भी खराब था। इसके चलते यहां टैंक खाली रह गया।
क्षतिग्रस्त सीवेज पाइपलाइन का स्थान चिह्नित हो गया है। वहां से पूरा पानी बाहर निकाल लिया गया है। रविवार तक मरम्मत कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। - पीके अग्रवाल, महाप्रबंधक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण ईकाई
पेयजल आपूर्ति को बनाए रखने के लिए इंटेक वेल के पास एक चैनल बनाया जा रहा। इससे यमुना में आ रहे डिस्चार्ज को इंटेक वेल से दूर रखा जा सकेगा। इसके बाद जलापूर्ति बहाल हो जाएगी। - रतनलाल, महाप्रबंधक, जलकल