{"_id":"68716ffe4dc84248b30dcf08","slug":"junior-district-volleyball-competition-will-be-held-from-13th-allahabad-news-c-3-ald1053-667443-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 13 से होगी जूनियर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 13 से होगी जूनियर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता
Sat, 12 Jul 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव आरपी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रयागराज मंडल के क्षेत्रीय खेल कार्यालय के सौजन्य से होगी। इसमें प्रयागराज के 18 साल से कम आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक टीमों के खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ 13 जुलाई को सुबह 10 बजे तक क्रीड़ा स्थल पर पहुंचकर वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशीष यादव या नेशनल रेफरी अल्ताफ अली से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन