{"_id":"0d664702d6994aac21def7fc871da42b","slug":"june-30-directed-the-cleaning-of-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक स्कूलों की साफ-सफाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून तक स्कूलों की साफ-सफाई का निर्देश
योगेंद्र पांडेय/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूल खुलने पर बच्चों को साफ-सुथरा माहौल मिले इसकेलिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी करके कहा है कि विद्यालयों का रख-रखाव 25 से 30 जून के बीच पूरा कर लिया जाए। सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय के बरामदे में प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर शिक्षण कार्य कर रहे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम, पदनाम तथा उनकी योग्यता का विवरण अंकित करवाया जाए। विद्यालय परिसर में एक समय सारणी भी लगाया जाए तथा हर कक्षा समय समाप्ति केउपरांत उसको बजाने का निर्देश दिया जाए। कक्ष के बाहर कक्षा और कक्षाध्यापक का नाम दर्ज करवाया जाए। मिड-डे मील के बारे में कंट्रोल रूम को सही जानकारी भेजी जाए।
विज्ञापन