फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Juice bars to open at Prayagraj Junction and other railway stations; tenders invited

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे जूस बार, टेंडर आमंत्रित

Wed, 04 Feb 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 03:02 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के तहत आने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों को अब ताजे फल और जूस मिलेगा। प्रयागराज जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर फ्रूट एंड जूस बार खोलने की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है।

विज्ञापन
Juice bars to open at Prayagraj Junction and other railway stations; tenders invited
जूस - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के तहत आने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों को अब ताजे फल और जूस मिलेगा। प्रयागराज जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर फ्रूट एंड जूस बार खोलने की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। इसके लिए रेलवे ने आधिकारिक तौर पर टेंडर आमंत्रित किए हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, फिरोजाबाद, फफूंद और मानिकपुर स्टेशन पर जूस एवं फ्रूट बार खोले जाएंगे। स्टॉल का आवंटन पांच वर्षों के लिए किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 11 फरवरी से ई-नीलामी शुरू होगी, जो 12 और 13 फरवरी तक विभिन्न श्रेणियों में चलेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा अलीगढ़, विंध्याचल, इटावा, मिर्जापुर, फतेहपुर, टुंडला, फफूंद और कानपुर अनवरगंज पर मल्टी पर्पज स्टॉल खोले जाएंगे। इन स्टॉल पर यात्रियों को एक ही छत के नीचे दैनिक जरूरतों का सारा सामान मिल सकेगा। वहीं, जसरा, चुनार, पनकीधाम, अछल्दा, भरथना, इरादतगंज आदि स्टेशनों पर नई कैटरिंग यूनिट खोली जाएंगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराना और उनके सफर को आरामदायक बनाना हमारी प्राथमिकता है। इन नई इकाइयों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed