फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Judicial Magistrate can issue warrant to collector for recovery of arrears of land revenue

हाईकोर्ट : न्यायिक मजिस्ट्रेट भू-राजस्व के बकाया वसूली के लिए कलेक्टर को जारी कर सकता है वारंट

Mon, 31 Oct 2022 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 09:50 PM IST
सार

यह आदेश नयायमूर्ति जेजे मुनीर  ने रामानद बनाम हीरालाल की याचिका को खारिज करते हुए दिया। मामले में उषा देवी ने सीआरपीसी की धारा 125 के तहत भरण-पोषण प्राप्त करने के लिए वादी/अपीलकर्ता के खिलाफ जनवरी 1982 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कानपुर नगर के न्यायालय में एकपक्षीय आदेश प्राप्त किया।

विज्ञापन
Judicial Magistrate can issue warrant to collector for recovery of arrears of land revenue
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 125 के तहत मजिस्ट्रेट भू-राजस्व के बकाया वसूली के लिए पारित भरण-पोषण के आदेश को लागू करने के लिए कलेक्टर को वारंट जारी कर सकता है। कोर्ट ने कहा कि धारा 125(3) और धारा 421 को एक साथ पढ़ने पर मजिस्ट्रेट को भू-राजस्व के बकाया के रूप में बकाया भरण-पोषण की वसूली के लिए कलेक्टर को वारंट जारी करने का अधिकार देता है।

विज्ञापन



यह आदेश नयायमूर्ति जेजे मुनीर  ने रामानद बनाम हीरालाल की याचिका को खारिज करते हुए दिया। मामले में उषा देवी ने सीआरपीसी की धारा 125 के तहत भरण-पोषण प्राप्त करने के लिए वादी/अपीलकर्ता के खिलाफ जनवरी 1982 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कानपुर नगर के न्यायालय में एकपक्षीय आदेश प्राप्त किया। कहा गया कि भरण-पोषण आदेश को लागू करने के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा जारी वसूली प्रमाण पत्र के अनुसरण में की गई सभी कार्यवाही क्षेत्राधिकार के बिना थी।
विज्ञापन



कोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 125(3) और 421(1) के तहत मजिस्ट्रेट को यह अधिकार है कि वह भरण-पोषण के आदेश को लागू करे और इसका अगर पालन नहीं किया जाता है तो इसके हर उल्लंघन के लिए जुर्माना लगा सकता है। कलेक्टर भू-राजस्व के बकाया वसूली के लिए वारंट जारी कर सकता है। कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट का आदेश कलेक्टर के लिए बाध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed