फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Journalist injured in fatal attack, was attacked with a rod on his head in a land dispute

Crime : इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार की मौत, भूमि विवाद में सिर पर रॉड से किया गया था हमला

Fri, 16 Jun 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

10 जून को सऊद अंसारी और उनके वकील भाई सरफराज अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान मकनपुर असरावल कला के कुछ दबंगों ने लोहे के रॉड, सरिया आदि से हमला कर दिया था। इसके बाद दबंगों ने दोनों भाइयों को घेरकर बुरी तरह पीटा था।

विज्ञापन
Journalist injured in fatal attack, was attacked with a rod on his head in a land dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भूमि विवाद के दौरान हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल एक निजी न्यूज चैनल से जुड़े पत्रकार सऊद अहमद की मौत एसआरएन अस्पताल में शुक्रवार को हो गई। इस मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उनके ऊपर हत्या का मुकदमा भी चलेगा।

विज्ञापन


10 जून को सऊद अंसारी और उनके वकील भाई सरफराज अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान मकनपुर असरावल कला के कुछ दबंगों ने लोहे के रॉड, सरिया आदि से हमला कर दिया था। इसके बाद दबंगों ने दोनों भाइयों को घेरकर बुरी तरह पीटा था। ग्रामीणों और परिजनों के पहुंचने पर हमलावर भाग खड़े हुए थे। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से सऊद अंसारी कोमा में चले गए थे। शुक्रवार को एसआरएन में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है। एसपी कौशाम्बी ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा बढाई जाएगी, जो अन्य आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं। आरोपियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed