फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Job seekers arrived on the BTC trainees baton

नौकरी मांगने पहुंचे बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज

Wed, 07 Oct 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 07 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Job seekers arrived on the BTC trainees baton
इलाहाबाद (ब्यूरो)। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षा निदेशालय पर हंगामा कर रहे बीटीसी प्रशिक्षुओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज तथा भगदड़ में कई लोगों को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक के 15 हजार पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन लिया जा चुका है। इसके लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर प्रशिक्षु लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उनका शिक्षा निदेशालय पर जमावड़ा हुआ। मांग नहीं सुने जाने से नाराज प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तथा अन्य कक्ष में तालाबंदी कर दी। जबकि, कर्मचारी भीतर ही रहे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस तरह से बंधक बनाए जाने से कर्मचारियों में भी नाराजगी रही तथा सूचना पाकर फोर्स निदेशालय पहुंच गई। प्रशिक्षुओं का विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें विमुक्त, भानु, अजीत, मुकेश, अंकुर समेत अनेक  प्रशिक्षुओं को चोटे आई हैं। कई को सिर पर भी चोट लगी है। इससे प्रशिक्षुओं का गुस्सा और भड़क गया है। उन्होंने तेज आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed