{"_id":"583b3ef04f1c1b6a2f088b59","slug":"job-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक, बीएड पास लगाएंगे झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक, बीएड पास लगाएंगे झाड़ू
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
job
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारी का आलम यह है कि नौकरी किसी भी तरह की हो, उच्च शिक्षा प्राप्त युवा उसमें आवेदन कर रहे हैं। फिर नौकरी चाहे सफाई कर्मचारी के लिए ही क्यों न हो। तभी तो नगर निगम में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए बीटेक, बीएड जैसी डिग्री लेने वाले हजारों युवाओं ने आवेदन किए है। इसमें एमए, एमएससी और बीएससी कर चुके और विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा होल्डर युवा भी शामिल हैं, जो एक अदद नौकरी के लिए परेशान हैं और इसके लिए उन्हें शहर की सड़क, गलियों में झाड़ू लगाने और नाले-नालियों की सफाई से भी गुरेज नहीं है।
नगर निगम में संविदा पर 900 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे। इसके लिए एक लाख सात हजार 465 युवाओं ने आवेदन किए। आवेदन पत्रों की छंटाई के बाद नगर निगम ने लिस्ट तैयार की तो उसमें लगी डिग्रियां देख अफसर और कर्मचारी भी भौचक रह गए। बड़ी संख्या में आए आवेदनों की करीब दो माह की मशक्कत के बाद छंटनी कर सूची तैयार की गई। आवेदकों की इस सूची में 360 बीटेक डिग्रीधारी शामिल हैं। इसी तरह बीएड डिग्रीधारियों की संख्या 143, एमएससी डिग्रीधारी 916, एमए डिग्रीधारी 1600, बीएससी की डिग्री वाले 8350 और बीए की डिग्री वाले 11811 युवाओं ने आवेदन किए हैं। इस सूची में 265 युवा ऐसे भी हैं, जिन्होंने विभिन्न ट्रेडों में डिप्लोमा किया है। कुल आवेदन में ऐसे युवाओं की संख्या 23445 है।
इसके अलावा इंटरमीडिएट, हाईस्कूल और इससे कम शिक्षा प्राप्त 84020 युवाओं ने संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। इसमें से ज्यादातर कहीं न कहीं सफाई जैसे काम से ही जुड़े हुए हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन के सामने उन युवाओं की भर्ती करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा, जो उच्च शिक्षा की डिग्री के साथ आए हैं। निगम के जनसंपर्क अधिकारी एवं अधिष्ठान प्रभारी पीके मिश्र का कहना है कि संविदा पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया पांच दिसंबर से शुरू होगी। इसके तहत आवेदकों का इंटरव्यू होगा। उनसे नाले-नालियों की सफाई और झाड़ू भी लगवा कर देखा जाएगा। इसके बाद ही अंतिम सूची तैयार होगी।
विज्ञापन
एक पद के लिए 119 से ज्यादा आवेदक
बेरोजगारी का आलम यह है कि संविदा पर सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिए भी जमकर मारा-मारी है। कुल एक लाख सात हजार 465 आवेदक और पद मात्र 900 हैं। इस हिसाब से एक-एक पद के लिए 119 से अधिक युवाओं के बीच मुकाबला होगा।
14500 रुपये मिलेगी पगार
संविदा पर भर्ती होने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन भी बहुत ज्यादा नहीं हैं। उन्हें महीने में 14500 हजार रुपये पगार मिलेगी। इसकी अपेक्षा नियमित सफाई कर्मचारियों का वेतन 20 हजार रुपये या उससे अधिक है।