फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jitan Ram Manjhi said, we took bath in Kumbh, some may be feeling pain

Mahakumbh : जीतन राम मांझी बोले, हमने कुंभ नहाया, कुछ को दर्द हो रहा होगा

Wed, 19 Feb 2025 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 07:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने कहा कि भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, जिसे विश्वगुरु कहा जाता था। आज कुछ लोग हमारी आस्था में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi said, we took bath in Kumbh, some may be feeling pain
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महाकुंभ में हुए हादसों का हवाला देते हुए बनर्जी ने कहा था कि भाजपा ने महाकुंभ को मृत्यु-कुंभ बना डाला।

विज्ञापन

बुधवार को युवा चेतना के शिविर में मांझी ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और रोहित कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर बौद्धिक सभा का उद्घाटन किया। मांझी ने कहा, संगम में पूरे परिवार के साथ यहां स्नान किया है। मोदी-योगी के नेतृत्व में दिव्य महाकुंभ सजा है।

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर इशारों में हमला बोला। कहा, कुछ लोग जरूरत पर तीन फकिया टीका (त्रिपुंड) लगाते हैं और काम निकल जाने पर भगवान के खिलाफ हो जाते हैं। मांझी ने युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के सेवा कार्यों की खूब तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 2014 के बाद स्थिति बदल चुकी है। संतों से घृणा करने वाले भी अब जनेऊ पहनकर घूम रहे हैं। आज कोई सनातन के खिलाफ बोलकर भारत में नहीं रह सकता।

रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म सेवा का मार्ग दिखाता है। उसी पर चलकर भारत माता के वैभव को बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने लालू यादव, ममता बनर्जी, कांग्रेस और संपूर्ण विपक्ष को सनातन विरोधी करार दिया। कार्यक्रम में शांति मांझी, देवेंद्र मांझी, पूनम मांझी, पुष्पा मांझी, आचार्य सत्यनारायण, अभिराम त्रिपाठी, शिवपाल यादव, पप्पू यादव, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।




 

Jitan Ram Manjhi said, we took bath in Kumbh, some may be feeling pain
कांग्रेस नेता अजय राय ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने बुधवार को महाकुंभ में डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की व देश की सुख शांति, समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों ने भी संगम में डुबकी लगाई। 

महाकुंभ में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने परिवार संग किया स्नान

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बुधवार को परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की महिमा और सनातन परंपरा की अखंडता का जीवंत प्रमाण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed