फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jhansi-Prayagraj Express will run till Fatehpur on major bathing festivals.

Prayagraj News: प्रमुख स्नान पर्वों पर फतेहपुर तक चलेगी झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Prayagraj Express will run till Fatehpur on major bathing festivals.
प्रयागराज। महाकुंभ को लेकर रेलवे ने जहां प्रयागराज एक्सप्रेस को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है, वहीं जंक्शन और छिवकी से चलने वाली ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट किया जा रहा है। महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों पर वीरांगना लक्ष्मीबाई जाने वाली झांसी एक्सप्रेस का अंतिम पड़ाव प्रयागराज जंक्शन की जगह फतेहपुर रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने महाकुंभ के दौरान 12 से 16 जनवरी, 28 जनवरी से पांच फरवरी, 11 से 14 फरवरी और 25 से 28 फरवरी तक प्रयागराज जंक्शन और छिवकी से चलने वाली ट्रेनों को विस्तार देने का निर्णय लिया है। इस अवधि में ट्रेन संख्या 11801/11802 वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस फतेहपुर तक संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 11273/11274 इटारसी-प्रयागराज छिवकी का अंतिम ठहराव चुनार रेलवे स्टेशन होगा। 03333/03334 और 04193/04194 पंडित दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज का संचालन फतेहपुर तक होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 04181/04182 कानपुर सेंट्रल-सूबेदारगंज का संचालन चुनार तक और 04129/04130 कानपुर सेंट्रल-फतेहपुर मेमू का संचालन उक्त अवधि में प्रयागराज जंक्शन तक होगा। 04103/04104 कानपुर सेंट्रल-फंफूद भी प्रयागराज तक चलेगी, जबकि 04159/04160 कानपुर सेंट्रल-इटावा मेमू का आगमन-प्रस्थान फतेहपुर तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed