फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jgdeh feeding stale samosa thrown into boiling oil , four Scorched

बासी समोसा खिलाने के झगडे़ में फेंका खौलता घी, चार झुलसे

Fri, 28 Aug 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jgdeh feeding stale samosa thrown into boiling oil , four Scorched
इलाहाबाद। शहर के अटाला इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर बासी समोसा खिलाने पर हुए झगड़े के दौरान हलवाई ने तीन युवकों पर कड़ाही से खौलता घी फेंक दिया। खौलते घी की चपेट में आकर उन तीन युवकों समेत खुद हलवाई भी झुलस गया। वहां मौजूद कई अन्य लोगों पर भी छींटे पडे़। जलन से चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंची। गंभीर झुलसे तीनों युवकों और हलवाई को अस्पताल ले जाया गया। हलवाई और झुलसे लोगों के परिजनों की भीड़ के चलते अस्पताल में पुलिस की टुकड़ी तैनात करनी पड़ी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे का वाकया है। अटाला में साबिर की मिठाई की दुकान पर स्लाटर हाउस में काम करने वाले तीन युवक मुमताज (25), रफीक उर्फ कल्लू (32) और शहनवाज (22) समोसे खाने गए थे। समोसे खाने पर स्वाद अजीब लगा तो रफीक ने दुकानदार साबिर से कहा कि वह बासी समोसे गरम कर बेच रहा है। इस पर साबिर ने अपशब्द कहा तो उनके बीच झड़प हो गई। तभी अचानक साबिर ने तैश में आकर कड़ाही उठाकर खौलता घी रफीक की तरफ फेंक दिया गया।
विज्ञापन


रफीक और उसके दोस्त मुमताज तथा शहनवाज खौलते घी की चपेट में आकर बेहद झुलस गए। खुद साबिर पर भी घी पड़ा जिससे वह भी हल्का झुलस गया। कई लोगों पर छींटे पड़े। जलन के कारण वहां चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच साबिर दुकान से निकलकर खुल्दाबाद थाने गया और पुलिस से झूठी शिकायत कर दी कि उस पर खौलता घी फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच मौके से घटना की असलियत पता चली तो पुलिस गंभीर रूप से झुलसे मुमताज, रफीक और शहनवाज को भी कॉल्विन ले गई। वहां से मुमताज की हालत बेहद खराब होने के कारण उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, कॉल्विन में एक ही वार्ड में भर्ती आरोपी हलवाई साबिर और बाकी दो झुलसे युवकों के परिजन तथा रिश्तेदार जुटे थे। उनके बीच टकराव की आशंका थी इसलिए वहां पुलिस टीम तैनात कर दी गई। पुलिस ने साबिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed