फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jet stopped direct flights from Prayagraj to Nagarpur, Indore and four cities

जेट ने बंद की प्रयागराज से नागरपुर, इंदौर समेत चार शहरों की सीधी उड़ान

Sat, 13 Apr 2019 09:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Jet stopped direct flights from Prayagraj to Nagarpur, Indore and four cities
जे
जेट एयरवेज ने प्रयागराज से नागपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि जेट एयरवेज ने वित्तीय संकट की वजह से इन चारों शहरों के लिए उड़ान बंद की है। अभी जेट की ओर से  पांच मई तक इन चारों शहरों के लिए फ्लाइट बंद करने की घोषणा की गई है। इस बीच शनिवार को तमाम यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो मालूम पड़ा कि जेट एयरवेज ने नागपुर और इंदौर के साथ लखनऊ, पटना की फ्लाइट पांच मई तक के लिए बंद कर दी है। 
विज्ञापन


दरअसल नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने पिछले कुछ दिनों के दौरान तमाम शहरों की उड़ान बंद की है। वर्तमान समय जेट एयरवेज अभी 50 से कम घरेलू उड़ानों का परिचालन कर रहा है। इसी क्रम में अब जेट ने प्रयागराज से लखनऊ, पटना, इंदौर और नागपुर की फ्लाइट बंद कर दी है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 14 जून को ही जेट एयरवेज ने पीएम मोदी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ योजना के तहत प्रयागराज से लखनऊ, पटना की उड़ान शुरू की थी। इसके बाद 16 जून को इंदौर, नागपुर की उड़ान शुरू की गई। चारों ही शहरों के लिए सप्ताह में तीन-तीन फ्लाइट संचालित हो रही थी। जेट एयरवेज के डीजीएम कारपोरेट कम्यूनिकेशन गौरव साहनी ने बताया कि कंपनी ने प्रयागराज के लिए संचालित विमान दूसरे रूट पर शिफ्ट किए हैं। अभी पांच मई तक के लिए इन चारों शहरों के लिए फ्लाइट बंद की गई है। आगे फ्लाइट का संचालन होगा या नहीं यह अगले माह ही तय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल टर्मिनल बम्हरौली से लखनऊ, पटना, नागपुर, इंदौर की उड़ान बंद होने के बाद अब यहां से सिर्फ एयर इंडिया की दिल्ली और इंडिगो की बंगलूरू जाने वाली ही फ्लाइट यात्रियों को उपलब्ध होगी। दिल्ली और बंगलूरू के लिए यह दोनों फ्लाइट नियमित रूप से उपलब्ध है। इसके अलावा 20 अप्रैल से इंडिगो मुंबई के लिए भी सीधी उड़ान शुरू कर रहा है। इसके पूर्व स्पाइस जेट ने भी प्रयागराज से दिल्ली के बीच चल रही नियमित उड़ान निरस्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed