{"_id":"5cc9eb8cbdec22072e6f6a01","slug":"jee-navoday-vidyalay-meja-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस में नवोदय विद्यालय मेजा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस में नवोदय विद्यालय मेजा का दबदबा
Thu, 02 May 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने IIT, NIT, NIT व कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित Jee Main-II परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सोमवार को घोषित जेईई मेंस के परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा के छात्रों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के बारहवीं के 48 छात्रों ने जेईई मेंस में भाग लिया और सभी सफल हुए। प्रधानाचार्य संजय शुक्ल के अनुसार जिले में पहली रैंक पाने वाले आकाश कुमार राना भी इसी विद्यालय से हैं, उन्हें ऑल इंडिया 296 रैंक और ओबीसी में ऑल इंडिया 35वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
पूर्व नवोदयन फाउंडेशन, जेएनवी इलाहाबाद के निर्देशन में तैयारी करने के बाद जेईई मेंस में सफल होने वालों में मनीष कुमार को पीडब्ल्यूडी कटेगरी में तीसरी रैंक, बिपुल राज को पीडब्ल्यूडी कटेगरी में 15वीं रैंक , हिमांशु को एससी कटेगरी में 44वीं रैंक, सियाराम कुमार को पीडब्ल्यूडी कटेगरी में 54वीं रैंक , सौरभ कुमार को एससी में 56वीं रैंक, आलोक को ओबीसी में 280वीं रैंक, सिद्धार्थ को एसटी में 281 रैंक, प्रमोद को एससी में 319 रैंक, अनुराग को एससी में 364 रैंक, शेखर राज को एसी में 511 रैंक मिली है।
विज्ञापन
इसके साथ जेईई मेंस में सफलता पाने वालों में विकास, रवि प्रकाश, विद्या भूषण, अभिषेक बागे, सौरभ सिंह, दुर्गेश, विक्की, अंकित, अभिनव कुमार, आशीष, विवेक कुमार, भूपेंद्र कुमार, अनुज, इशिका शॉ, हर्षित, शुभम सिंह, ऋतिक गौतम, रविंद्र, संजना देव, अनंत, नितीश कुमार, हिमांशु गुप्ता, विजयाशीष, अरुण कुमार शाहा, रजनीश, श्रुति, पृथ्वीराज कुमार, विपुल, प्रिंस, पीयूष रंजन, उत्कर्ष, रचित कुमार, सौरभ कुमार, दीपक माथुर, आलोक कुमार, ओम प्रकाश, हेमंत कुमार शामिल हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा के के प्रधानाचार्य संजय शुक्ल ने बताया कि जेईई मेंस में सफलता पाने वाले यह छात्र इन दिनों बारहवीं की परीक्षा पूरी कर लेने के बाद यह छात्र अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। इस कारण से यह छात्र कहां के मूल निवासी हैं और इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन