फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JEE Exam 2025: Slot selection for identity verification begins today; Commission announces schedule

जेई परीक्षा 2025 : पहचान सत्यापन के लिए स्लॉट चयन आज से, आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम

Sat, 11 Jul 2026 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 08:20 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के पहले दौर के अस्थायी आवंटन (एफआरटीए) का परिणाम जारी करने के बाद अब पहचान सत्यापन (आईवी) का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
JEE Exam 2025: Slot selection for identity verification begins today; Commission announces schedule
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के पहले दौर के अस्थायी आवंटन (एफआरटीए) का परिणाम जारी करने के बाद अब पहचान सत्यापन (आईवी) का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी रविवार से आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर पहचान सत्यापन के लिए अपनी सुविधानुसार स्थान, तिथि और स्लॉट का चयन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार, स्लॉट चयन की प्रक्रिया रविवार शाम पांच बजे से 14 जुलाई शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद पहचान सत्यापन 20 और 21 जुलाई को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में होगा।
विज्ञापन


एसएससी के लॉगिन मॉड्यूल में अभ्यर्थियों को सत्यापन केंद्र का पूरा पता स्लॉट चयन के समय उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर पहचान सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होंगे। उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और उनकी उम्मीदवारी अंतिम परिणाम में शामिल नहीं की जाएगी। एसएससी ने पहचान सत्यापन की तिथि या केंद्र बदलने संबंधी किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में एसएससी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed