फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JEE easy way of the positive approach of the Board of

बोर्ड के पाजीटिव एप्रोच से जेईई की राह होगी आसान

Sat, 14 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
JEE easy way of the positive approach of the Board of
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic
इंजीनियरिंग की सबसे प्रमुख प्रवेश परीक्षा जेईई में बारहवीं के अंक का महत्व बढ़ने के बाद इस वर्ष भी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे। बोर्ड की ओर से मूल्यांकन में स्टेप मार्किंग और पाजीटिव एप्रोच अपनाने के निर्णय के बाद बोर्ड परीक्षार्थियों केपरिणाम में अच्छे अंक वालों की संख्या बढ़ेगी। बोर्ड की ओर से मिलने वाले अच्छे अंक के बल पर ही यूपी बोर्ड से पढ़ाई करने वालों को आईआईटी में दाखिला मिल सकता है। बोर्ड के इस कदम से यूपी बोर्ड के छात्र नंबर के मामले में सीबीएसई और सीआईएससीई से जुड़े छात्रों से कम नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत 3043057 परीक्षार्थियों में से लगभग 27 लाख परीक्षा में शामिल हुए। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा से पहले ही आईआईटी में यूपी बोर्ड के छात्रों का रास्ता आसान करने के लिए मूल्यांकन में लचीला रुख अपनाने की सलाह दी गई थी। इसके बाद भी मूल्यांकन से पहले भी सभी प्रभारियों और मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को निर्देश दिया था कि छात्र के हर प्रश्न के जवाब में सभी स्टेप पर नंबर दिया जाए। उन्होंने इसके लिए मूल्यांकन के दौरान भी केंद्रों का निरीक्षण कर निर्देश भी जारी किया था।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से 2015 का परिणाम 88.83  फीसदी था। इस बार मूल्यांकन में लचीला रवैया अपनाए जाने के बाद इस बार रिजल्ट 95 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। बोर्ड की ओर से गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आत्मानंद सिंह का कहना है कि गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ ही अंग्रेजी, हिन्दी एवं ट्रेड  विषयों के अच्छे अंक आईआईटी प्रवेश की राह आसान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed