फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JE of Electricity Department suspended for negligence in Kumbh work, MD took action

गिरी गाज : महाकुंभ के कार्यों में लापरवाही पर विद्युत विभाग के दो अभियंता निलंबित, एमडी ने की कार्रवाई

Sat, 24 Feb 2024 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 02:40 PM IST
सार

कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता अरुण कुमार गुप्ता को निलबित कर दिया है। हेतापट्टी में अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान 132/33 केवी सब स्टेशन के निर्माण में अनियमितता पाई गई थी। 

विज्ञापन
JE of Electricity Department suspended for negligence in Kumbh work, MD took action
सस्पेंड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हेतापट्टी उपकेंद्र का निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं, एमडी ने की कार्रवाई प्रयागराज। महाकुंभ-2025 के तहत गंगापार के हेतापट्टी में बन रहे 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में विद्युत महकमे के दो अभियंता पर गाज गिरी है। इन अभियंताओं को महकमे के प्रबंध निदेशक ने निलंबित कर दिया है। यह निलंबन मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की रिपोर्ट के आधार पर हुआ है। मंडलायुक्त ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया था, उन्हें इस दौरान कंक्रीट व ब्रिक मेसनरी के कार्य की गुणवक्ता सही नहीं मिली थी।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया तो स्पष्ट जवाब भी अधिकारी नहीं दे सके। इसके बाद मंडलायुक्त ने विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने इस बाबत एमडी स्तर की जांच कराई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग के एमडी पी. गुरुप्रसाद ने मंडलायुक्त की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विद्युत जनपद पारेषण खंड के उपखंड अधिकारी आलोक कुमार यादव और अवर अभियंता अरुण कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन आदेश के मुताबिक निलंबन की अवधि में अवर अभियंता को मुख्य अभियंता कार्यालय लखनऊ संबद्ध किया गया है। दो अभियंताओं पर निलंबन की कार्रवाई होने से शनिवार को विद्युत विभाग के दफ्तरों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इससे पहले भी कार्य में लापरवाही बरतने में एक्सईएन यमुनापार समेत पांच अभियंता को निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed