फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JE and CHSL exams will be held in November, information will be available on website soon

Prayagraj : नवंबर में होगी जेई और सीएचएसएल की परीक्षा, वेबासाइट पर जल्द होगी सूचना

Tue, 29 Oct 2024 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 05:17 PM IST
सार

एसएससी की ओर से जेई के 968 पदों पर भर्ती के लिए पहली परीक्षा पांच से सात जून तक हुई थी। उसका परिणाम 20 अगस्त को जारी हुआ था। उसमें सिविल इंजीनियरिंग के लिए 11,765 अभ्यर्थी और मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के 4,458 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

विज्ञापन
JE and CHSL exams will be held in November, information will be available on website soon
Ssc - फोटो : Amar ujala

विस्तार

केंद्रीय विभागों में जूनियर इंजीनियर (जेई) और कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल) की परीक्षा नवंबर में कराई जाएगी। इन परीक्षाओं का प्रवेश पत्र अगले कुछ दिनों में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के मध्य क्षेत्र प्रयागराज की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


एसएससी की ओर से जेई के 968 पदों पर भर्ती के लिए पहली परीक्षा पांच से सात जून तक हुई थी। उसका परिणाम 20 अगस्त को जारी हुआ था। उसमें सिविल इंजीनियरिंग के लिए 11,765 अभ्यर्थी और मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग के 4,458 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह अभ्यर्थी 300 अंकों की द्वितीय परीक्षा में शामिल होंगे। वह परीक्षा छह नवंबर को कराई जाएगी। वहीं सीएचएसएल- 2024 की टियर- 2 परीक्षा 18 नवंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसकी टियर-1 परीक्षा एक से 11 जुलाई तक हुई थी। उसमें लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी) और जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (जेएसए) पद के लिए 39,835 अभ्यर्थी और डाटा इंट्री आपरेटर के लिए 1,630 अभ्यर्थी सफल हुए थे। सफल अभ्यर्थी अब टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। वह परीक्षा सवा दो घंटे की होगी। साथ ही टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed