फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JDU claim will be on fifteen to twenty seats target of making 50 lakh members in UP

राजनीति : यूपी में पांव जमाने की तैयारी में जद यू, इतने सीटों प्रत्याशी उतारने के लिए चल रहा मंथन

Thu, 29 Sep 2022 08:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 08:13 AM IST
सार

यूपी के रास्ते दिल्ली पहुंचने के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने बीते तीन एवं चार सितंबर को बिहार में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिण की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष फूलपुर, मिर्जापुर और अंबेडकरनगर में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन
JDU claim will be on fifteen to twenty seats target of making 50 lakh members in UP
Bihar CM Nitish Kumar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर संसदीय सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर भले ही संशय हो, लेकिन पार्टी चुनाव में गठबंधन होने की स्थिति में 15 से 20 सीटों पर दावा करने जा रही है। यूपी के रास्ते दिल्ली पहुंचने के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने बीते तीन एवं चार सितंबर को बिहार में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिण की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष फूलपुर, मिर्जापुर और अंबेडकरनगर में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, यूपी के पदाधिकारियों को अब भी नीतीश के जवाब का इंतजार है।

विज्ञापन



इन सबके बीच पार्टी जिस तेजी से यूपी में सक्रिय हो रही है, उससे यह संकेत जरूर मिल रहे हैं कि गठबंधन हुआ तो ठीक, वरना पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ने को तैयार है। पार्टी ने यूपी में सदस्यता अभियान शुरू किया है। नवंबर के अंत तक 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जो अभी 50 हजार तक पहुंचा है। हालांकि, पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रदेश की सिर्फ तीन सीटों सोनभद्र, कानपुर एवं पीलीभीत से जोर आजमाइश की थी और तीनों ही सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी। इसी से सीख लेकर इस बार पार्टी चुनाव से पहले यूपी में अपना आधार मजबूत करने में जुटी है। पार्टी ने युवाओं के बीच भी जगह बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के आंदोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का शामिल होना इसी ओर इशारा कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने ‘अमर उजाला’ से कहा था कि जल्द ही विश्वविद्यालय में पार्टी अनुषांगिक छात्र संगठन बनाया जाएगा। अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी एक माह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। नौ शहरों में छात्र संगठन बनाए जा चुके हैं।


उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल का कहना है कि पार्टी अगर यूपी में गठबंधन करती है तो 15 से 20 सीटों पर दावेदारी करेगी। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व ही लेगा। नौ अक्तूबर को राष्ट्रीय सचिव एवं एमएलसी रावेंद्र लखनऊ आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed