{"_id":"57cf271e4f1c1b3639317a25","slug":"jd-cctv-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की जद में चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की जद में चुनाव की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। सबकुछ योजना की मुताबिक चला तो इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। यानी, लिंगदोह समिति की संस्तुतियों का उल्लंघन या बवाल करने वाले बच नहीं पाएंगे। चुनाव से पहले सभी प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाने की तैयारी की गई है। इसके लिए कुलपति की ओर से टीम बनाकर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। चीफ प्रॉक्टर और सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
विश्वविद्यालय में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। स्थान विशेष के अनुसार तीन तरह के कैमरे लगाए जाएंगे। मेन गेट पर लगे कैमरे वाहनों के नंबर तक रिकार्ड करने में सक्षम होंगे। कुलपति ऑफिस समेत अन्य प्रमुख कार्यालयों के पास लगने वाले कैमरे हंगामा करने वालों को पहचानने में सक्षम होंगे। इसका फैसला पिछले साल ही ले लिया गया था लेकिन चूंकि इन्हें वाई-फाई नेटवर्क से जोड़ना है। इसकी वजह से आगे की कार्रवाई ठप रही। पूरे परिसर में वाई-फाई नेटवर्क बिछ चुका है। ऐसे में अब कैमरा लगाने का काम शुरू होने जा रहा है। कैमरे मैटेरियल साइंस के डॉ.मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में लगाए जाएंगे। उन्हें नोडल ऑफिसर बनाया गया है। इनके पास कैमरे लगाने से मरम्मत तक की जिम्मेदारी होगी। यूसिक के प्रमोद पाठक इनका सहयोग करेंगे।
विवि में नहीं गुम होंगी फाइलें
अफसरों के दावे सच हुए तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फाइल गुम होने की शिकायत दूर होगी। पूरा प्रशासनिक अमला दरभंगा हाल में शिफ्ट करने के साथ वहां निगरानी बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों के अलावा हाल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा विभाग तथा अन्य कार्यालयों में भी सीसीटीवी लगाने के साथ सुरक्षा के अन्य उपाय अपनाने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय में अध्यापकों और कर्मचारियों की नियुक्ति समेत बड़ी संख्या में फाइलें गुम हो गई हैं। इसके मद्देनजर यह कवायद की जा रही है।