फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   JCB and tractor seized for soil mining

Prayagraj News: मिट्टी खनन करने पर जेसीबी सहित ट्रैक्टर सीज

Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
JCB and tractor seized for soil mining
विज्ञापन

सरकारी तालाब में मिट्टी का खनन और परिवहन करते जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर सीज किए गए। नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस -प्रशासन की टीम उरुवा के तालाब से एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर को मिट्टी का खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि जेसीबी और ट्रैक्टरों से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर को पुलिस को सुपुर्द किया गया है। इधर, मेजा के परानीपुर गंगा घाट से बालू लादकर निकल रहे ओवरलोड डंपर को जब्त किया गया। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि इलाके में किसी प्रकार का खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, फूलपुर के सौंरहा और मिश्रापुर गांव में छापामार कर एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को सीज किया गया। एसडीएम अविनाश सिंह यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी स्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed