फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jaya prada challenges the election of azam khan

जया ने दी आजम खां के निर्वाचन को चुनौती

Fri, 05 Jul 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
jaya prada challenges the election of azam khan
jaya prada challenges the election of azam khan - फोटो : amar ujala
जयाप्रदा ने दी आजम खां के निर्वाचन को चुनौती
विज्ञापन

प्रयागराज। रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी रहीं जया प्रदा ने निर्वाचित सांसद मो. आजम खां के निर्वाचन को चुनौती दी है। जया प्रदा शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे अमर सिंह के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचीं। अमर सिंह अधिवक्ता की ड्रेस में उनके साथ थे। दोनों ने महानिबंधक कार्यालय पहुंचकर चुनाव याचिका दाखिल की।

याचिका में आजम खां पर जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति के लाभ के पद पर रहते हुए लोक सभा चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। कहा गया है कि चुनाव के दौरान आजम खां ने धर्म के नाम पर वोट मांगे जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और भ्रष्ट आचरण है। याचिका में उनकी सदस्यता समाप्त करने के साथ-साथ आजम खां का लोकसभा चुनाव भी रद्द करने की मांग की गई है। चुनाव याचिका दाखिल करते समय जया प्रदा और अमर सिंह के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता केआर सिंह भी साथ थे। उल्लेखनीय है कि जया प्रदा ने पहले लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की थी, जिसे अस्वीकार करते हुए लखनऊ पीठ ने उनको प्रधानपीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के लिए कहा था। इसके बाद जया प्रदा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed