फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jawaharbag case

जवाहर बाग मामले में सुनवाई 20 दिसंबर को

Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
jawaharbag case
other
मथुरा के जवाहर बाग कांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर 20 दिसंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता को पुलिस रिपोर्ट का निरीक्षण करने की अनुमति दी थी। सुनवाई के दौरान उन्होंने निरीक्षण के लिए कुछ और समय की मांग की। याचिका अश्वनी उपाध्याय ने दाखिल की है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। घटना की जांच न्यायिक आयोग द्वारा भी की जा रही है। महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह और अपर महाधिवक्ता इमरानउल्लाह ने कहा कि अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। याची को निचली अदालत में अपना पक्ष रखना चाहिए या न्यायिक आयोग के सामने अपनी बात रखें। मामले की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed