फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jawahar Lal Nehru picture put up in Municipal Corporation House, Indira is waiting

प्रयागराज : नगर निगम सदन में लगाई गई नेहरू की तस्वीर, इंदिरा इंतजार में. नेहरू रह चुके हैं सदन के अध्यक्ष

Sat, 27 May 2023 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 04:25 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इस सदन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनके साथ इंदिरा गांधी की फोटो भी सदन मेें लगी थी। करीब तीन महीने पहले इन्हें हटा दिया गया। इनकी तस्वीरें हटाया जाना सबके लिए तगड़ा झटका था।

विज्ञापन
Jawahar Lal Nehru picture put up in Municipal Corporation House, Indira is waiting
प्रयागराज नगर निगम सदन में लगाई गई जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की नगर निगम सदन से हटाई गई तस्वीर आखिरकार शुक्रवार को लगा दी गई। इंदिरा गांधी की तस्वीर आनन-फानन खरीद तो ली गई, किंतु लगाई नहीं गई। सदन से दोनों प्रधानमंत्री की फोटो हटाए जाने का मुद्दा अमर उजाला के उठाने के बाद अफसर थोड़ा चेते।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू इस सदन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनके साथ इंदिरा गांधी की फोटो भी सदन मेें लगी थी। करीब तीन महीने पहले इन्हें हटा दिया गया। इनकी तस्वीरें हटाया जाना सबके लिए तगड़ा झटका था। हालांकि, जब सवाल दागे गए तो निगम अधिकारियों ने सफाई दी कि सदन की साफ-सफाई के दौरान तस्वीरें नीचे गिर गईं थीं। इन्हें ठीक कराकर लगाया जाना था। इसमें वक्त लग गया।
विज्ञापन


हालांकि, नए महापौर और 100 पार्षदों के बैठने के लिए हॉल को सजाने-संवारने का काम पूरा हो जाने के बावजूद दोनों विभूतियों की तस्वीरें जगह नहीं पा सकीं। अलबत्ता, देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर जरूर सदन में सुशोभित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में यह मुद्दा उठाया तो नए मेयर और पार्षदों के शपथ लेने से पहले ही आनंद भवन के सामने से दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें खरीद कर लाई गईं। पंडित नेहरू की तस्वीर तो सदन में लगा दी गई, लेकिन इंदिरा गांधी अभी इंतजार में हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि इंदिरा की तस्वीर भी जल्द लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed