{"_id":"62a77c47ee202831d7089bf0","slug":"javed-pump-daughter-raised-questions-on-the-police-the-goods-came-out-in-front-of-the-cameras-where-did-the-guns-come-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"जावेद पंप की बेटी ने पुलिस पर उठाए सवाल : कैमरों के सामने निकला सामान, कहां से आए तमंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जावेद पंप की बेटी ने पुलिस पर उठाए सवाल : कैमरों के सामने निकला सामान, कहां से आए तमंचे
Mon, 13 Jun 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:34 PM IST
सार
सुमैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, जब हमारा घर खाली हो रहा था, उस वक्त बाहर बहुत से मीडियाकर्मी थे। घर से सामान बाहर निकलने के दौरान के एक-एक दृश्य का लाइव ब्रॉडकॉस्ट किया जा रहा था। उस वक्त अवैध हथियार या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान घर से निकलता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
घर गिराए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाली मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद की छोटी बेटी सुमैया ने अब आपत्तिजनक सामान की बरामदगी के दावे पर भी सवाल उठाए हैं। उसने पूछा है कि जबएक-एक सामान घर के चारों ओर मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरों के सामने निकाला गया, तब ऐसे में घर के भीतर तमंचे व कारतूस कहां से आए। अगर तमंचे-कारतूस निकले तो पुलिस ने उन्हें मीडिया के सामने क्यों नहीं दिखाया।
विज्ञापन
सुमैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, जब हमारा घर खाली हो रहा था, उस वक्त बाहर बहुत से मीडियाकर्मी थे। घर से सामान बाहर निकलने के दौरान के एक-एक दृश्य का लाइव ब्रॉडकॉस्ट किया जा रहा था। उस वक्त अवैध हथियार या अन्य कोई आपत्तिजनक सामान घर से निकलता नहीं दिखाई दिया। जब घर पूरी तरह गिरा दिया गया तब अचानक शाम को बताया गया कि घर से अवैध हथियार मिले हैं। यह कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
सुमैया ने ध्वस्तीकरण के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई के अफसरों के दावे पर भी सवाल उठाए। कहा कि उनके घर में कभी कोई नोटिस नहीं आया। उसका परिवार नियमित रूप से पानी, बिजली व गृहकर जमा करता रहा है। बताया कि अब जबकि सिर से छत छिन चुकी है, रिश्तेदारों के घर में रहकर वह और उनका परिवार किसी तरह गुजारा कर रहा है।
विज्ञापन