फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jastice

हर ट्रायल न्याय-व्यवस्था का ट्रायल है: जस्टिस भूषण

Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
jastice
other
 न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने कहा कि किसी संस्था का शताब्दी समारोह गौरवमयी पल होता है। मैने इसी हाईकोर्ट से वकालत की शुरुआत की। यहां से बहुत कुछ सीखा। उन यादों को सहेज कर रखता हूं। आज जरूरत है कि हम अपनी न्याय व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करें। हर मुकदमे का ट्रायल वास्तव में हमारी न्याय व्यवस्था का ट्रायल होता है। न्याय निष्पादन प्रणाली को और बेहतर करने की जरूरत है।
विज्ञापन


पुरानी परंपराओं को पुनर्जिवित करना होगा:चीफ जस्टिस
मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने देश के न्याय जगत को महान परंपराएं दी हैं। यहां के जजों ने देश की न्यायपालिका का प्रतिनिधित्व किया है। वकीलों ने स्वंत्रता संग्राम आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई है। यहां चौरीचौरा केस और इंदिरागांधी केस बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा हमें पुरानी परंपराओं को पुनर्जिवित करना होगा।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने मुख्य अतिथि जस्टिस गोगोई को बुके भेंट कर स्वागत किया। जस्टिस आरके अग्रवाल का स्वागत जस्टिस दिलीप गुप्ता ने और जस्टिस अशोक भूषण का स्वागत जस्टिस कृष्ण मुरारी ने किया। जस्टिस भारती सप्रू, जस्टिस नाहिद आरा मुनीस और जस्टिस सुनीता अग्रवाल ने तीनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी और एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीपी सिंह ने अतिथियों का परिचय दिया। समारोह में महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह और एडिशनल सॉलीसिटर जनरल ऑफ इंडिया अशोक मेहता ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन जस्टिस तरुण अग्रवाल ने किया। संचालन न्यायिक अधिकारी ऋचा उपाध्याय और नरेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्बल हॉल में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस आरके अग्रवाल और जस्टिस अशोक भूषण ने मार्बल हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर एक शिलापट्टा का भी अनावरण किया गया।

पोस्टकार्ड और डीवीडी जारी
समारोह के मौके पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बिल्डिंग के सौ वर्ष पूरे होने पर डाक विभाग द्वारा विशेष रूप से जारी पोस्टकार्ड और हाईकोर्ट संग्रहालय पर बनी डीवीडी का अनावरण किया गया। पोस्टकार्ड पर हाईकोर्ट के उन सभी भवनों को जगह दी गई है जहां अदालतें बैठी हैं।


बार को भी मंच पर मिला स्थान
शताब्दी समारोह में इस बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्षों को भी मंच पर स्थान दिया गया जबकि स्थापना के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में बार अध्यक्षों को मंच पर स्थान न मिल पाने के कारण वकीलों ने नाराजगी जताई थी। इस बार हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी और एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद सिंह ने अतिथियों के साथ मंच साझा किया। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए भी स्थान था तथा किसी के आने पर रोक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed