फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Janmashtami celebrated in Patanjali Nursery School, children dressed as Radha-Krishna enthralled the audience

Prayagraj : पतंजलि नर्सरी स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चों ने नृत्य कर मन मोहा

Thu, 14 Aug 2025 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

पतंजलि नर्सरी स्कूल में बृहस्पतिवार 14 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, झिलमिलाती झालरों और श्रीकृष्ण-राधा की आकर्षक झांकियों से सुसज्जित किया गया।

विज्ञापन
Janmashtami celebrated in Patanjali Nursery School, children dressed as Radha-Krishna enthralled the audience
पतंजलि नर्सरी स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पतंजलि नर्सरी स्कूल में बृहस्पतिवार 14 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, झिलमिलाती झालरों और श्रीकृष्ण-राधा की आकर्षक झांकियों से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रवीन्द्र गुप्ता, कृष्णा गुप्ता और रेखा बैद गुप्ता राधा और कृष्ण के रूप में सजे बच्चों से वेषभूषा की सराहना की। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सरी वर्ग की नृत्य प्रस्तुति से हुआ, जो कृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित थी। बच्चों ने भक्ति गीत जन्में हैं कृष्ण कन्हाई और छोटों-छोटों से हैं कन्हैया पर मनमोहक नृत्य कर दर्शकों का हृदय जीत लिया। प्रेप वर्ग के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण रासलीला पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति एवं आनंद का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में कान्हा तेरा रंग काला क्यों भजन की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। अंत में केजी वर्ग के बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के प्रति भी उनमें आस्था जगाते हैं। मुख्य अतिथि कृष्णा गुप्ता जी कहा कि हमें श्रीकृष्ण जी ने साथ मिलजुल कर चलना और अपने जीवन में सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करना सिखाया है। हम सभी  को श्रीकृष्ण जी के सिखाए आदर्शो पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सौम्या जौहरी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed