फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jam broke the back of traffic police, taking reason, additional policemen were deployed

Prayagraj : जाम ने तोड़ी यातायात पुलिस की कमर, सबब लेते हुए तैनात किए अतिरिक्त पुलिसकर्मी

Fri, 02 Aug 2024 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 07:53 PM IST
सार

बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे से आलोपी बाग से लेकर झूंसी (प्रयागराज-वाराणसी हाईवे) पर लंबा जाम लग गया। इस हाईवे को कांवड़ियों के लिए वनवे किया गया है। पूरे रूट पर यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग के अलावा फोर्स की तैनाती के लिए प्वाइंट्स बनाए हैं, लेकिन बीती रात घंटों जाम लगने के बावजूद यातायात पुलिस बेबस नजर आई।

विज्ञापन
Jam broke the back of traffic police, taking reason, additional policemen were deployed
अलोपीबाग में लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर बृहस्पतिवार रात छह किलोमीटर तक लगे लंबे जाम में पुलिस के इंतजाम धरे के धरे रह गए। नतीजन जाम में हजारों वाहन छह से सात घंटे फंसे रहे। दस मिनट की दूरी तय करने के लिए चालकों को तीन घंटे से अधिक का वक्त गुजारना पड़ा। घंटों जाम लगने से यातायात पुलिस की भी कमर टूट गई। जाम से सबब लेते हुए यातायात पुलिस ने अब आलोपी बाग, शास्त्री पुल से लेकर झूंसी तक बीस अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। वहीं, जाम से निपटने के लिए शुक्रवार को यातायात एडीसीपी और झूंसी एसीपी खुद मोर्चा संभाला हुआ था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे से आलोपी बाग से लेकर झूंसी (प्रयागराज-वाराणसी हाईवे) पर लंबा जाम लग गया। इस हाईवे को कांवड़ियों के लिए वनवे किया गया है। पूरे रूट पर यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग के अलावा फोर्स की तैनाती के लिए प्वाइंट्स बनाए हैं, लेकिन बीती रात घंटों जाम लगने के बावजूद यातायात पुलिस बेबस नजर आई।
विज्ञापन


पुलिस चाहकर भी जाम को खुलवा नहीं सकी। नतीजन पंद्रह मिनट के सफर को चालकाें ने कई घंटों में पूरा किया। पुलिस अफसराें का कहना है कि भविष्य में इस तरह के जाम से वाहन चालकों को छुटकारा दिलाने के लिए एक बार फिर से खाका खींचा गया है। हालांकि यातायात पुलिस अब जाम से निपटने के लिए कितना तैयार है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jam broke the back of traffic police, taking reason, additional policemen were deployed
अलोपीबाग चौराहे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

शाम 6 से रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगी पुलिस

पुलिस अफसरों ने बताया कि शाम छह बजे पीक आवर होने के समय अचानक वाहनों का लोड बढ़ गया। जाम लगने का सबसे बड़ा कारण वनवे पर लगे बैरिकेडिंग को ताेड़ना सामने आया है। झूंसी पुल पर भी जगह-जगह बैरिकेडिंग गिरी हुई थी। बाइक चालक से लेकर अन्य छोटे वाहन शास्त्री पुल पर लगे बैरिकेंडिग को तोड़कर दूसरी लेन पर चले गए। जिस कारण जाम अन्य वाहन भी उनके पीछे लग गए। वहीं, कांवड़ियों के लिए बनी लेन में भी कांवड़ियाें की संख्या अधिक थी। इस कारण पूरे रूट पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस अफसर इससे सबब लेते हुए शाम छह से रात आठ बजे तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Jam broke the back of traffic police, taking reason, additional policemen were deployed
अलोपीबाग चौराहे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार से तैनात होगी और अतिरिक्त फोर्स
 

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया सोमवार को कांवड़ियों की संंख्या अचानक से बढ़ जाती है। काशी जाने वाले कांवड़ियों के लिए रविवार को प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर और भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ताकि शास्त्री पुल और झूंसी में बने वनवे के रास्ते पर जाम न लग सके। बता दें कि यह सावन माह को देखते हुए यह वनवे 19 अगस्त तक लागू रहेगा।
 

शास्त्री पुल पर बैरिकेडिंग हटने और कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर के कारण यातायात चरमराई हुई थी। हालांकि भविष्य में इस तरह का जाम न लगे, इसके लिए यातायात एडीसीपी व झूंसी एसीपी के नेतृत्व में लगभग बीस से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। - आशुतोष द्विवेदी, डीसीपी, यातायात

कोट

सावन माह में कांवड़ियों के लिए प्रयागराज-वाराणसी हाइवे को वनवे किया गया है। बीती रात कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण इस रूट पर जाम जरूर लग गया था, लेकिन बाद में व्यवस्था को संभाल लिया गया। कांवड़ियों के रूट पर वाहनों का जाना पूरी तरह से मना है। - अभिषेक भारती, डीसीपी, नोडल कांवड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed