फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jagat Taran Shatabdi Samaroh

जगत तारन शताब्दी समारोह: अभिजीत के गीतों को गुनगुनाती रहीं पुरा छात्राएं

Mon, 21 Oct 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jagat Taran Shatabdi Samaroh
Jagat Taran Shatabdi Samaroh - फोटो : CITY DESK
मेरे दिल में आज क्या है, ये कहे तो....गीत से कार्यक्रम को मिली गरिमा
विज्ञापन

दादी-नानी बन चुकी पुरा छात्राओं की उपस्थिति का साक्षी बना जगत तारन का शताब्दी समारोह
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज और जगत तारन एजुकेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित शताब्दी समारोह पुरा छात्राओं के मिलन का साक्षी बनने के साथ सम्पन्न हो गया। समारोह में देश के अलग-अलग कोने से बुजुर्ग छात्राएं कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंची। समापन संध्या पर जाने माने गायब अभिजीत घोषाल ने एक से बढ़कर एक गीतों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने राजेश खन्ना पर फिल्माए गीत ‘मेरे दिल में आज क्या है, ये कहे तो मैं बता दूं’ सुनाकर लोगों को अपने साथ गाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की डिमांड पर बांग्ला गीत भी प्रस्तुत किए।

शताब्दी समारोह का हिस्सा रहे शहर के जाने माने नाट्यक्रर्मी अजय मुखर्जी ने बताया कि इस समारोह में दादा-नानी बन चुकीं विद्यालय की पुरा छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। समारोह में लाल बार्डर वाली सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज में सजीं पुरा छात्राएं सभी के लिए आकर्षण का केंद्र थीं। विद्यालय के अध्यक्ष कल्याण घोष, प्रबंधक डॉ. मिलन मुखर्जी, प्रो. असीम मुखर्जी, प्रोफेसर सुचित्रा मिश्रा, रूनू बनर्जी ने अपने पुराने दिनों की याद ताजा कर दिया। कार्यक्रम में काबेरी बनर्जी, श्यामोली बागची, डॉ. शिप्रा सान्याल, स्वप्ना चक्रवर्ती, छंदा चटर्जी, शर्मिला चटर्जी, ईरा बनर्जी, अर्चना दास, सोनाली बनर्जी, माया जायसवाल, सोनाली सरकार और पल्लवी चक्रवर्ती सिंह शामिल रहीं। पुरा छात्राओं एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. नंदिनी तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed