फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jagannath Yatra: Lord Jagannath appeared on the Nandi Ghosh chariot with both his hands extended to the devote

Jagannath Yatra : भक्तों ने प्रेम की डोर से खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, प्रयागराज में दिखी पुरी की झलक

Sun, 07 Jul 2024 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 06:03 PM IST
सार

अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद के नेतृत्व राजशाही ठाट बाट के साथ यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री गगन दास गुप्ता ने सनातन धर्म की षोडशोपचार विधि विधान के अनुसार महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की पूजन अर्चन किया गया।

विज्ञापन
Jagannath Yatra: Lord Jagannath appeared on the Nandi Ghosh chariot with both his hands extended to the devote
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भक्तों और भगवान के बीच प्रेम की अनूठी बानगी रविवार को रथायात्रा में हर किसी को धन्य कर गई। बूंदाबांदी के बीच भक्तों ने प्रेम की रस्सी से भगवान के तीन रथों को खींचा। हीवेट रोड में पहली बार पुरी की तर्ज पर तीन रथों पर भगवान निकले। आर्य भवन से नंदीघोष रथ पर सवार भगवान की झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे होड़ मची रही। वहीं, कीडगंज, कटरा, मीरापुर और दारागंज में रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के रथ के पहियों को छूने और दर्शन के लिए लोग उमड़े।

विज्ञापन


दो सप्ताह के विश्राम के बाद रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा जोश और उमंग के साथ निकाली गई। आरती के बाद तीन अलग-अलग रथों पर भगवान जगन्नाथ, ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलभद्र एवं बहन सुभद्रा सवार हुई तो हर कोई उनकी भक्ति में लीन हो गया। हीवेट रोड से रथ यात्रा निकली तो रास्ते भर झूमते गाते भक्ताें और भगवान पर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन





श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा महोत्सव समिति (बड़ा रथ) की रथ यात्रा रविवार सुबह 11:30 बजे मोहित्समगंज स्थित शिव हनुमान दुर्गा मंदिर से निकली। भगवान नंदी घोष नामक रथ पर विराजमान हुए, वहीं दर्प दलन नामक रथ पर योग माया स्वरुपिणी माता सुभद्रा एवं बलभद्रजी ताल ध्वज नामक रथ पर सवार हुए। 100 फीट लंबी नागवासुकि रस्सी से रथ को खींचा गया।

यात्रा में शामिल तीनों ही रथ में विशेष साज सज्जा की गई। प्रभु के पोशाक में 16 प्रकार के रत्न लगे हुए थे। भगवान के रथ के आगे डीजे बैंड पर भक्ति संगीत बजते रहे। रथ के आगे सुंदर ध्वज पताकाएं, हनुमान जी की भव्य विशाल प्रतिमा तथा अन्य मूर्तियां थीं। यात्रा ने चमेली देवी धर्मशाला, जाॅनसेनगंज चौराहा, घंटाघर, चौक, बहादुरगंज होते हुए मुट्ठीगंज स्थित गुंडीचा मंदिर पर विश्राम लिया।

इसके पूर्व श्री हरि चैतन्य ब्रह्मचारी टीकरमाफी, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी, अमर वैश्य मुन्ना भैया, समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र केसरवानी, महामंत्री भगवान कृष्ण केसरवानी एवं कोषाध्यक्ष उदय कुमार, राजीव गुप्ता बिट्टू ने भगवान की पूजा की। उधर, दारागंज में तीर्थराज पांडेय बच्चा भइया और पार्षद अनुपमा पांडेय के नेतृत्व में भगवान की आरती की गई।

Jagannath Yatra: Lord Jagannath appeared on the Nandi Ghosh chariot with both his hands extended to the devote
रथयात्रा में शामिल एरावत हाथी। - फोटो : अमर उजाला।

चौक में प्रयाग व्यापार मंडल ने किया स्वागत

रथ यात्रा का चौक में प्रयाग व्यापार मंडल ने स्वागत किया और भगवान की आरती उतारी गई। इस दौरान अध्यक्ष राणा चावला, राजेश केसरवानी, दिगंबर त्रिपाठी, गौरी शंकर ,अरुण केसरवानी, सोहेल अहमद, अकरम शगुन, अनूप केशरवानी, भरत कनौजिया, गौरी शंकर वर्मा और गोपाल मिश्रा मौजूद रहे।

Jagannath Yatra: Lord Jagannath appeared on the Nandi Ghosh chariot with both his hands extended to the devote
रथयात्रा में शामिल भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

पुराने शहर में रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

रथ यात्रा आर्यभवन जीरो रोड से शुभारंभ होकर अपने निर्धारित मार्ग अग्रसेन चौराहा, चमेली बाई धर्मशाला, जानसेनगंज, घंटाघर, लोकनाथ चौराहा, बहादुरगंज राम भवन मुट्ठीगंज ,हटिया पुलिस बूथ , बांस मंडी, बलुआ घाट, कटघर से होते हुए काशी राजनगर स्थित प्रयागेश्वर नाथ भगवान जगन्नाथ जी के धाम में विश्राम ली। रथ यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर भक्तों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की आरती दर्शन किया और रथ यात्रा का स्वागत किया। 










रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र रतन जड़ित पोशाक और भव्य श्रृंगार और भगवान जगन्नाथ जी का विशाल नंदी घोष रथ आकर्षण का केंद्र रहा।  रथ यात्रा में प्रमुख रूप से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या गिरि, जयराम गुप्ता, कुमार नारायण, विजय वैश्य, राजेश केसरवानी, पार्षद नेम यादव, अन्नू गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी हैप्पी कसेरा, अमर रस्तोगी,कन्हैयालाल गुप्ता,महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, लता उपाध्याय, सुशील जैन, सुमित केसरवानी,सुनील टंडन, राम प्रकाश, अजय अग्रहरि सुमित केसरवानी, हर्षित राम सजीवन शुक्ला एवं हजारों की संख्या में भक्तगणों ने नाचते गाते भगवान जगन्नाथ जी का जयकारा लगाते भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींचा। 

कटरा में जयकारे के साथ निकला रथ

स्वामी जगन्नाथ रथयात्रा समिति की ओर से कटरा की ओर से जयकारे के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। कचहरी रोड स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से पूरी सजधज के साथ यात्रा निकली। यात्रा कटरा और कर्नलगंज से महर्षि भारद्वाज मंदिर होते हुए कचहरी रोड स्थित मंदिर पर पूरी हुई। इस दौरान भक्तों में रथ को खींचने की होड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed