फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IVV will conduct online counseling for PG admission at its own level

Prayagraj News: पीजी प्रवेश के लिए इविवि अपने स्तर से कराएगा ऑनलाइन काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
IVV will conduct online counseling for PG admission at its own level
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में समर्थ पोर्टल के माध्यम से परास्नातक (पीजी) प्रवेश की प्रक्रिया में तकनीकी पेच के कारण विश्वविद्यालय ने अब अपने स्तर से ऑनलाइन काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। वहीं, स्नातक प्रवेश में रजिस्ट्रेशन व काउंसलिंग की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से होगी। इसका कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

इविवि में इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से पीजी प्रवेश की काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया गया था। विश्वविद्यालय की ओर से जून के अंतिम सप्ताह में पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए थे। इसके बाद इविवि की प्रवेश समिति ने समर्थ पोर्टल खोलने के लिए संबंधित एजेंसी से संपर्क किया लेकिन पोर्टल पर पीजी के विषय व अन्य जरूरी सूचनाएं ठीक से फीड नहीं हो पा रहीं थीं।
विज्ञापन

बाद में किसी तरह विषयों को सूचीबद्ध किया गया लेकिन इसके बावजूद तीन-चार कमियां रह गईं। प्रवेश समिति की ओर से बार-बार कहने के के बाद इसमें सुधार नहीं हुआ। समर्थ पोर्टल की ओर से समय मांगा गया लेकिन इसकी वजह से पीजी प्रवेश की प्रक्रिया में देर हो रही थी। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश शुरू करने का इंतजार करता तो सत्र प्रभावित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय अपने स्तर से ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दे। इविवि की पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि कुलपति ने पीजी के पाठ्यक्रमों में बिना समर्थ पोर्टल के विश्वविद्यालय को खुद प्रवेश शुरू करने की अनुमति दे दी है। प्रवेश संबंधी सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। वहीं, स्नातक प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होंगे। इसकी तिथियों की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

28 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का इंतजार
- इविवि एवं संघटक कॉलेजों में सत्र 2025-26 के तहत दाखिले के लिए पीजी प्रवेश परीक्षा 10 से 13 जून तक आयोजित की गई थी। पीजी के 61 विषयों की 7231 सीटों पर प्रवेश के लिए 32868 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे जिनमें से 28330 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रवेश परीक्षा के परिणाम 25 से 27 जून के बीच जारी कर दिए गए थे। इसके बाद से ही अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार था। अब विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्तर से काउंसलिंग शुरू कराने का निर्णय लिए जाने के बाद अभ्यर्थियों का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed