फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ivivi : Student elections rejected the nomination of 11 , 47 in the field

इविवि: छात्रसंघ चुनाव में 11 का परचा खारिज, 47 मैदान में

Mon, 28 Sep 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ivivi : Student elections rejected the nomination of 11 , 47 in the field
इलाहाबाद (ब्यूरो)। चौतरफा दबाव को दरकिनार करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी करने वाले 11 छात्र नेताओं का परचा खारिज कर दिया। समाजवादी छात्रसभा (सछास) के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजीत यादव विधायक और संगठन से ही संयुक्त सचिव पद के दावेदार कुंज बिहारी यादव के साथ सभा के बागी उम्मीदवार रॉबिन्स सिंह यादव, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब्दुल कादिर, संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार अनुराग यादव बाली का पर्चा भी खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके विरोध में दिन भर धरना-प्रदर्शन जारी रहा तथा तनाव की स्थिति रही। इसके मद्देनजर परिसर छावनी में तब्दील रहा तो आसपास के इलाके में भारी फोर्स तैनात रही। प्रत्याशियों की सूची चस्पा करते समय डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसर भी विश्वविद्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन


सछास के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत कई अन्य दावेदारों ने अधूरा नामांकन पत्र भरा था। इस आधार पर इनका नामांकन रद्द न करने के लिए कुलपति पर भारी दबाव था। इस दबाव से आहत चुनाव अधिकारी तथा पूरी टीम ने भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि कुलपति लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुसार निर्णय लेने पर अडिग रहे तथा मानक पूरा न करने वाले सभी दावेदाराें के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। हालांकि  गतिरोध की वजह से एक दिन बाद रविवार को प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 सितंबर को कुल 58 छात्र-छात्राओं ने नामांकन किया था। इनमें से अध्यक्ष पद के दो समेत 11 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। किसी भी छात्र ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से अब कुल 47 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। उपाध्यक्ष, महामंत्री और सांस्कृतिक सचिव के लिए सात-सात प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री के लिए भी पांच प्रत्याशी रह गए हैं। संकाय प्रतिनिधि के आठ पदों के लिए 16 लोग मैदान में हैं। हालांकि इनमें से तीन का निर्विरोध चुनाव हो गया है। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरएस पांडेय ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया है। चुनाव लिंगदोह समिति की संस्तुतियों के अनुसार ही होगा।

परचा खारिज            पद            कारण
अजीत यादव        अध्यक्ष        फार्म अधूरा
रॉबिन्स यादव        अध्यक्ष        फेल
अब्दुल कादिर        उपाध्यक्ष    बीए में फेल
अकरम अहमद        महामंत्री    फार्म अधूरा
कुंज बिहारी यादव    संयुक्त सचिव    फार्म अधूरा
अलिक कुमार मौर्या    संयुक्त सचिव    हस्ताक्षर नहीं
अनुराग यादव बाली    संयुक्त सचिव    हस्ताक्षर नहीं
विवेक प्रताप साही    संकाय प्रतिनिधि    हलफनामा नहीं
आशीष सिंह        संकाय प्रतिनिधि        हलफनामा नहीं
अखिलेश यादव        संकाय प्रतिनिधि    अधिक उम्र
दिव्या                    संकाय प्रतिनिधि        फार्म अधूरा



वैध प्रत्याशियों की फाइनल सूची
अध्यक्ष: आदित्य कुमार राय, रजनीश कुमार सिंह, रिचा सिंह, रुस्तम कुरैशी, सर्वम द्विवेदी
उपाध्यक्ष: आदेश शर्मा, अभिषेक कुशवाहा, अनुभव सिंह, फैजल मंसूर, राहुल यादव, विक्रांत सिंह, विशाखा दरबारी
महामंत्री: अखिलेश यादव, कौशल प्रसाद, लोकेश त्रिपाठी, मनेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ तिवारी सत्यम, सतीश सिंह खरवार, सिद्धार्थ सिंह गोलू



सांस्कृतिक सचिव : आकृति वर्मा, अखिलेश कुमार मौर्या, आलोक कुमार यादव ज्वाला, गौरव कुमार गुप्ता, हिमांशु पांडेय राधे, मोहम्मद जाबिर, जितेंद्र शुक्ला कवि विशाल
संयुक्त सचिव : अनुराग सिंह, अंकुर कुमार सिंह आर्या, ब्रिज मोहन, पवन मिश्रा, श्रवण कुमार जायसवाल


कला संकाय प्रतिनिधि: पीजी-रिसर्च - गौरव उपाध्याय, सौरभ कुमार पटेल, संदीप कुमार यादव
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि: पीजी-रिसर्च - अभिषेक कुमार भास्कर, पुष्पेंद्र मिश्रा
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि: पीजी-रिसर्च - मयंक सचान (निर्विरोध)
विधि संकाय प्रतिनिधि: पीजी-रिसर्च - मनीष कुमार प्रजापति (निर्विरोध)
कला संकाय प्रतिनिधि: यूजी - अभिषेक यादव, गीतांजली साहू, कुलदीप सिंह केडी
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि: यूजी - सुधीर कुमार वर्मा, विकास निगम
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि: यूजी - सूरज कुमार चौरसिया सूर्या (निर्विरोध)
विधि संकाय प्रतिनिधि: यूजी - अनिल कुमार पांडेय, अनुराग उपाध्याय, शिखर गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed