फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ph.D admissions stuck in colleges, raging students

इविविः क्रेट का रिजल्ट निरस्त करने पर भड़के छात्र, कुलपति दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Feb 2020 02:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ph.D admissions stuck in colleges, raging students
IVI, Ph.D admissions stuck in colleges, raging students - फोटो : CITY DESK
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में क्रेट-2019 का फाइनल रिजल्ट निरस्त किए जाने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कुलपति कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, इविवि के संगठन कॉलेजों के राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने राजनीति विज्ञान विभाग के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वाणिज्य विभाग में पीएचडी प्रवेश में धांधली की शिकायत पर कुलपति ने प्रवेश निरस्त करते हुए इंटरव्यू दोबारा कराए जाने के आदेश दिए थे। इस आदेश के विरोध में चयनित छात्र-छात्राओं ने कुलपति कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम आए चार माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन चयन अब तक फंसा है। ऐसे में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में चयनित छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, यूजीसी एवं एमएचआरडी को पत्र भी लिखा है। धरने पर बैठे छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। दूसरी ओर राजनीति विज्ञान विभाग में भी पीएचडी का प्रवेश फंसा हुआ है। इविवि समेत संघटक कॉलेज में कुल 52 सीटें है। इविवि में 12 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि कॉलेजों की 40 सीटों पर प्रवेश फंसा हुआ है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी किए जाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने इविवि के राजनीति विज्ञान विभाग के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed