फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   It rained heavily, rain weakened, mercury dropped

घटा घनघोर, बारिश कमजोर, पारा लुढ़का

Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily, rain weakened, mercury dropped
It rained heavily, rain weakened, mercury dropped - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। तेज बारिश की चेतावनी का पहला दिन बृहस्पतिवार को रिमझिम में बीत गया। बृहस्पतिवार को घटाएं घनघोर रहीं पर बारिश बेहद कमजोर हुई। वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने से दिन का पारा लुढक गया। लोगों को चिपचिपी गर्मी से फौरी राहत मिली। रात में तापमान तो बढ़ा ही उमस भी हावी हो गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गरजचमक के बीच बारिश हो सकती है। हवाएं सुस्त पड़ीं तो कुछ समय के मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश वाली सुबह दफ्तर जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बनी। करीब दो घंटे की हल्की बारिश ने हर तरफ किचकिच कर दिया। फुटपाथ लबालब हो गए। मेडिकिल चौराहे पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत हुई। संगम मार्ग और गंगा नदी के तटीय इलाकों में फिसलन बनी रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री कम होकर 28.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। न्यूनतम तापमान ने भी मामूली बढ़त बनाते हुए 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी और रात का तापमान बढ़ने से उमस हावी रही। दिन में मौसम सुहाना बना रहा। आर्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 88 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक मानसूनी चक्रवात सक्रिय हो गया है। निम्न वायु दाब के प्रभाव से टिक रहे बादल तेज बारिश का कारण बनेंगे। वज्रपात के भी आसार बने हैं।

It rained heavily, rain weakened, mercury dropped

It rained heavily, rain weakened, mercury dropped- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed