फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   It is necessary to deal with terrorism and urban Naxalism: Swant Ranjan

आतंकवाद और अर्बन नक्सलवाद से निपटना जरूरी : स्वांत रंजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to deal with terrorism and urban Naxalism: Swant Ranjan
समापन समारोह में बोलते अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन। स्रोत : आरएसएस - फोटो : Samvad
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने देश के सामने खड़ी चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आतंकवाद, अर्बन नक्सलवाद, मतांतरण और बाजारवाद जैसी चार बड़ी चुनौतियों से मिलकर निपटना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए संघ के साथ पूरे समाज को आगे आना होगा। उन्होंने यह विचार आरएसएस काशी प्रांत की ओर से गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग सामान्य एवं प्रांत घोष वर्ग के समापन समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि रंजन ने कहा कि आज समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। कार्यकर्ताओं का निर्माण करने के लिए देशभर में और 98 संघ शिक्षावर्ग चल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुलाटी ने कहा कि संघ पूरे समाज को जोड़ने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घोष के सुरों के बीच 100 की व्यूह रचना का प्रदर्शन
संघ के शताब्दी वर्ष के प्रतीक के रूप में प्रशिक्षणर्थियों ने मैदान पर प्रदर्शन किया। घोष के प्रशिक्षणार्थियों ने भारतीय रागों पर आधारिक रचनाओं का वादन करते हुए 100 की संख्या की आकृति में व्यूह रचना बनाई। इसके साथ ही स्वास्तिक, शंख में किरण, वेणु में स्वर पाठ का प्रदर्शन कर वहां मौजूद जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षार्थियों ने दंड, पद विन्यास, यष्टि, नियुद्ध, दंड व्यायाम योग, व्यायाम, योग, आसन का आकर्षक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जगदीश गुलाटी के साथ प्रांत संघ चालक अंगराज, सर्वाधिकारी गौतम सिंह के अलावा वर्गकार्यवाह डाॅ. संजय, सर्वव्यवस्था प्रमुख आशीष, प्रांत प्रचारक रमेश, सुनील, राम चंद्र, कौशल, मुरलीपाल, डाॅ. राकेश, डॉ. मुरारजी त्रिपाठी, डाॅ. कुलदीप, डाॅ. नीरज अग्रवाल, डाॅ. कीर्तिका अग्रवाल, विधायक पीयूष रंजन, हर्षवर्धन बाजपेई, सिद्धार्थ नाथ सिंह, दीपक पटेल, राजमणि कोल आदि मौजूद रहे।

समापन समारोह में बोलते अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन। स्रोत : आरएसएस

समापन समारोह में बोलते अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन। स्रोत : आरएसएस- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed