{"_id":"6b068d77370ec6094b0859d5","slug":"issuing-a-summons-without-providing-the-accused-an-opportunity-to-be-heard-is-improper-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : आरोपी पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए बिना समन जारी करना गलत, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : आरोपी पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए बिना समन जारी करना गलत, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द
Wed, 25 Nov 2026 12:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:55 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के प्रथम परंतुक के तहत आरोपी को सुनवाई का अवसर दिए बिना मजिस्ट्रेट संज्ञान नहीं ले सकते।
विज्ञापन
अदालत (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के प्रथम परंतुक के तहत आरोपी को सुनवाई का अवसर दिए बिना मजिस्ट्रेट संज्ञान नहीं ले सकते। कोर्ट ने आरोपी पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए बिना समन जारी करने के मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
साथ ही संबंधित मजिस्ट्रेट को कानून के अनुसार नए सिरे से आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति दीपक वर्मा ने मोहम्मद जैद और एक अन्य की याचिका पर दिया है। मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी याची ने मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
याची की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुख्तार आलम ने दलील दी कि शिकायतकर्ता ने पहले बीएनएसएस की धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। मजिस्ट्रेट ने संबंधित थाने से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद चार मार्च 2025 को इस प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में स्वीकार कर लिया। इसके बाद नौ मार्च 2026 को याचियों को सुनवाई का अवसर दिए बिना समन जारी कर दिया गया। यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 223 के प्रथम परंतुक के विपरीत है।
विज्ञापन
कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद नौ मार्च 2026 के समन आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही संबंधित मजिस्ट्रेट को हाईकोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत किए जाने की तारीख से छह सप्ताह के भीतर नए सिरे से आदेश पारित करने का निर्देश दिया।
