{"_id":"5df92edb8ebc3e87f62f602e","slug":"issues-of-ivi-women-s-hostel-in-the-assembly-allahabad-news-ald2632573184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठा महिला हॉस्टल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठा महिला हॉस्टल का मुद्दा
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के महिला हॉस्टल परिसर में छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा राज्यसभा के बाद अब विधानसभा में उठाया गया है। यह मुद्दा कांग्रेस नेता एवं प्रतापगढ़ में रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने उठाया है। वहीं, इस मसले पर मंगलवार को भी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के नेतृत्व में महिला छात्रावास के गेट पर छात्राओं का क्रमिक अनशन जा रहा। छात्राओं ने कहा कि कुलपति की बर्खास्तगी तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विधायक आराधना मिश्रा ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि हॉस्टल में आए दिन निर्माण एवं मरम्मत का कार्य चलता है। ठेकेदार के लोग छात्राओं के कमरों के आसपास मंडराते रहते हैं। विरोध करने पर टीका टिप्पणी भी करते हैं। हॉस्टल में अधिकांश पुरुष गार्ड हैं, जिनकी वजह से लड़कियां अपनी सुरक्षा के प्रति आशंकित रहती हैं। विधायक ने मांग की कि छात्राओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं, ठेकेदार के लोगों के अनावश्यक आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए और हॉस्टल के कमरे, बाथरूम आदि की मरम्मत कराई जाए।
उधर, महिला छात्रावास परिसर के गेट पर पांचवें दिन भी छात्राओं का क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 500 छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और नि:शुल्क दवाएं दी गईं। अनशन का नेतृत्व कर रहीं ऋचा सिंह ने आरोप लगाया कि कुलपति की जांच के लिए महिला आयोग की अध्यक्ष को 18 या 19 दिसंबर को स्वयं आना था। ऐसे में जांच से बचने और छात्राओं की सुरक्षा के सवाल का जवाब न होने के कारण विश्वविद्यालय ने बचने के लिए सेमेस्टर परीक्षाओं को टालकर लंबी छुट्टी घोषित कर दी।
विज्ञापन
ऋचा ने कहा कि यह आंदालन तब तक चलेगा, जब तक छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती। इस दौरान महिला अधिकार संगठन की प्रमुख मंजू पाठक ने क्रमिक अनशन में शामिल होने छात्राओं के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इसके अलाव एबीवीपी के रजनीश सिंह रिशु ने भी समर्थन दिया। इस मौके पर रवींद्र यादव, संदीप प्रॉक्टर, आकांक्षा, स्तुति, वंदना, आद्या, अर्पिता, आयुषी, दीक्षा, अंजलि, मुस्कान आदि उपस्थित रहीं।
हॉस्टल में डॉक्टर, काउंसर की तैनाती प्रक्रिया शुरू
छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर महिला छात्रावास परिसर के गेट पर जारी आंदोलन रंग लाने लगा है। इविवि प्रशासन ने हॉस्टल में महिला डॉक्टर एवं काउंसर की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। एक महिला डॉक्टर और एक होम्योपैथिक चिकित्स की भर्ती के लिए इंटरव्यू आठ जनवरी को डीएसडब्ल्यू कार्यालय में है। महिला डॉक्टर की तैनाती गर्ल्स हॉस्टल और होम्यापैथिक डॉक्टर की तैनाती एएन झॉ हॉस्टल स्थित डिस्पेंसरी में की जाएगी। इसके अलावा एक महिला और एक पुरुष काउंसलर की भर्ती के लिए सात जनवरी को इंटरव्यू होगा।