{"_id":"6508ae6561fdcd07970d9f15","slug":"issue-of-fee-increase-restoration-of-student-union-raised-in-parliament-allahabad-news-c-3-1-ald1020-223623-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संसद में उठा फीस वृद्धि, छात्रसंघ बहाली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संसद में उठा फीस वृद्धि, छात्रसंघ बहाली का मुद्दा
विज्ञापन
सपा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने संसद के विशेष सत्र के दौरान सोमवार को राज्यसभा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ बहाली के लिए छात्र 300 दिन से अधिक समय से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए छात्रों की मांग पर तत्कालीन कुलपति को निर्देश देते हुए उस समय बढ़ाई गई फीस वापस कराई थी। इसके साथ ही उन्होंने जनेश्वर मिश्र को कॉलेज से निकाले जाने पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री कलापति त्रिपाठी द्वारा उठाए गए कदम का भी उदाहरण दिया और बढ़ी फीस वापस लेने व छात्रसंघ बहाली की मांग की।