फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Issue of Code of Ethics lifted in observers meeting

प्रेक्षकों की बैठक में उठा आचार संहिता का मुद्दा

Sun, 28 Apr 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Issue of Code of Ethics lifted in observers meeting

निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकोें ने फूलपुर एवं इलाहाबाद संसदीय सीट के प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को पहली बैठक में आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। साथ ही चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराया। बैठक में मतदाता सूची में गड़बड़ी तथा आचार संहिता के उल्लंघन का मुद्दा भी उठा। विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने सत्ता दल के प्रत्याशियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन



सपा के केके श्रीवास्तव का कहना था कि 31 जनवरी को मतदाता सूची जारी होने के बाद शहर पश्चिमी में 13 हजार तथा उत्तरी में नौ हजार मतदाता बढ़ गए। जबकि, भाग दो में प्रत्याशियों, एजेंटों तथा गणमान्य लोगाें के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाते रहे हैं। इस पर बताया गया कि सैन्य क्षेत्र में ज्यादा मतदाता बनाए गए हैं, लेकिन इसके बाद यह मुद्दा उठा कि यहां नाम जुड़ने के बाद संबंधित जिले की मतदाता सूची से ऐसे लोगों का नाम हटना चाहिए। इस पर डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने कटरा, कीडगंज आदि मोहल्लों में दलों का झंडा लगे होने की शिकायत की। भाकपा के गिरधर गोपाल ने सभाओं और रैलियों की अनुमति लेने की प्रक्रिया की जटिलता पर सवाल उठाया। हालांकि, अफसरों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए इसमें किसी तरह के संशोधन में असमर्थता जताई। बैठक में प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के बैंक खाता, खर्च, व्यय का विवरण देने के प्रारूप आदि पर विस्तार से चर्चा की। डीएम और सीडीओ ने चुनाव के बारे में बताया तो एसएसपी ने सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed