फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Israel VS Palestine War: Alert in Prayagraj regarding attack on Israel, forces deployed outside many mosques

प्रयागराज: इस्राइल पर हमले को लेकर प्रयागराज में अलर्ट, मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात

Fri, 13 Oct 2023 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 11:49 AM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए प्रयागराज में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की प्रमुख मस्जिदों समेत संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मस्जिदों में जुमा की नमाज के बाद लोगों को एक स्थान पर एकत्र होने पर पाबंदी लगाने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Israel VS Palestine War: Alert in Prayagraj regarding attack on Israel, forces deployed outside many mosques
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

इस्राइल हमले के मामले में प्रयागराज में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कुछ संगठनों की ओर से शुक्रवार को हमले के विरोध में प्रदर्शन और सभा करने की खुफिया सूचना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर सहित जिले की प्रमुख मस्जिदों पर शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की निगरानी के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


इस्राइल हमले के मामले में जिले में किसी तरह का प्रदर्शन न हो इसके लिए शुक्रवार को नमाज को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिले की कई मस्जिदों पर विशेष नजर री जा रही है। आशंका जाहिर की जा रही है कि नमाज के बाद यहां पर सभा या प्रदर्शन हो सकता है। फेसबुक सहित सभी सोशल मीडिया साइट्स पर भी नजर रखी जा रही है। नमाज के बाद लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा न होने की भी हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed