फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Is justified writers , scientists protest

जायज है लेखकों, वैज्ञानिकों का विरोध

Sun, 15 Nov 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Is justified writers , scientists protest
इलाहाबाद (ब्यूरो)। संस्था संचारी इलाहाबाद की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक पर्व के दूसरे दिन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे अभिनेता तिग्मांशु धुलिया ने लेखकों, वैज्ञानिकों, कलाकारों की ओर से किए जा रहे विरोध को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि लेखकों के पास विरोध करने का यही ठीक और बेहतर माध्यम है। इसको विरोध के तौर पर नहीं बल्कि सकारात्मक तौर लेना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने लेखकों, वैज्ञानिकों का विरोध करने पर अभिनेता अनुपम खेर के आंदोलन को भी गलत बताया। कहा कि लेखकों ने अगर कश्मीरी पंडितों को लेकर कोई आंदोलन नहीं किया, कोई बात नहीं बोली, तो यह गलती कर दी, लेकिन अब उस गलती को वह दोहराना नहीं चाहते हैं। इसलिए तो विरोध कर रहे हैं। सरकार को इसे सकारात्मक तौर पर लेना चाहिए। उनकी बातों को सुनना चाहिए और देश और समाज के माहौल को सुधारने के लिए बेहतर कदम उठाने चाहिए। लेखक, वैज्ञानिक अगर ऐसी बातें कह रहे हैं तो यह बड़ी बात है। कुछ महीनों में देश में एक अजीब सा माहौल बन गया है। बेवजह के मामलों को तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अब लेखक, वैज्ञानिक तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा नहीं। उसके विरोध का तरीका यही हो सकता है। लेखकों के विरोध का प्रतिरोध गैरवाजिब है और अभिनेता अनुपम खेर को ऐसा नहीं करना चाहिए। देश और समाज के बारे में सोचना, उसका ख्याल रखना लेखक, वैज्ञानिक, कलाकार बहुत ही मजबूती से जानता और समझता है। उसे अपनी बात कहने का पूरा हक है और पूरी आजादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तिग्मांशु ने कहा कि उन्हें जो पुरस्कार मिला है, उसे वह वापस नहीं करेंगे, लेकिन लेखकों, वैज्ञानिकों और कलाकारों की ओर से असहिष्णुता के माहौल को देखते हुए विरोध के स्वरूप को जायज ठहराया। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी चर्चा की। कहा कि उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘यारा’ आने वाली है। उसमें वह रोल भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed