फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IS 227 gang will tighten the screws on the absconding miscreants

आईएस 227 गैंग के फरार बदमाशों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 23 Aug 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
IS 227 gang will tighten the screws on the absconding miscreants
IS 227 gang will tighten the screws on the absconding miscreants
प्रयागराज। नए एसएसपी के आने के बाद पुलिस अतीक के इंटर स्टेट (आईएस-227) गैंग के फरार बदमाशों पर एक बार फिर से शिकंजा कसने जा रही है। अतीक के गिरोह में कुल 119 मेंबर हैं। संबंधित थानेदारों से उन सभी के वर्तमान क्रियाकलापों और मुकदमों के बारे जानकारी मांगी गई है। यह भी पूछा गया है कि उनकी लोकेशन अब क्या है। उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अतीक ने शहर में जिन सफेदपोशों के साथ मिलकर या उनके नाम पर जमीनें खरीदी थीं, उनकी जानकारी भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

मोहित जायसवाल अपहरणकांड के बाद अतीक के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। नए एसएसपी अनिरुद्ध सत्यार्थ ने अतीक के गिरोह से मेंबर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने शहर के क्षेत्राधिकारियों से साथ मीटिंग में निर्देश दिए हैं कि अतीक गिरोह में 119 मेंबर्स हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की क्या स्थिति है। अगर वे जमानत पर हैं तो उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन

गैंग के मेंबर मुख्य रूप से खुल्दाबाद, धूमनगंज, करेली और कैंट थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। सबकी वर्तमान लोकेशन और गतिविधियां पता करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ शाहगंज और सीओ सिविल लाइंस ने थानेदारों से पता करने को कहा है कि गैंग के कितने मेंबर जेल में हैं और कितने बाहर हैं। सीओ सिविल लाइंस बीएन सिंह ने बताया कि अतीक ने कई सफेदपोशों के नाम पर या उनके साथ मिलकर करोड़ों की जमीनें खरीदी थी। उन सब के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। जल्द ही उन सफेदपोशों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एक जानकारी और मिली है कि खाड़ी देशों में नौकरी या व्यवसाय करने वाले लोगों के नाम पर भी जमीनों में रकम लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed