फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC Travel on EMI for the first time in Swadesh Darshan train

IRCTC : पहली बार स्वदेश दर्शन ट्रेन में ईएमआई पर सफर, न्यूनतम अवधि है 36 माह की

Sun, 18 Sep 2022 02:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 02:35 AM IST
सार

दरअसल कोरोना के पूर्व आईआरसीटीसी धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए भारत दर्शन ट्रेन चलाता था। उसमें सरकार द्वारा सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान था, लेकिन मार्च 2022 के बाद सब्सिडी बंद हो गई।

विज्ञापन
IRCTC Travel on EMI for the first time in Swadesh Darshan train
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में पहली बार धार्मिक यात्रा के किराये का भुगतान यात्री किश्तों में कर सकेंगे। इसकी शुरूआत अगले माह 15 अक्तूबर से होने जा रही है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) चार ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए स्वदेश दर्शन ट्रेन चला रहा है। यूं तो इसका किराया 15150 रुपये है, लेकिन यात्री चाहे तो इसका भुगतान ईएमआई के माध्यम से भी कर सकते हैं। ईएमआई न्यूनतम तीन माह और अधिकतम 36 माह की है।

विज्ञापन



दरअसल कोरोना के पूर्व आईआरसीटीसी धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए भारत दर्शन ट्रेन चलाता था। उसमें सरकार द्वारा सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान था, लेकिन मार्च 2022 के बाद सब्सिडी बंद हो गई। इस वजह से भारत दर्शन ट्रेन के स्थान स्वदेश दर्शन ट्रेन शुरू की गई। सब्सिडी बंद हो जाने की वजह से इसका किराया बढ़ गया। इस वजह से आईआरसीटीसी को यात्री कम मिलने लगे और कुछ ट्रेनें भी निरस्त करनी पड़ी। इसे देखते हुए आईआरसीटीसी ने पहली बार यात्रियों को ईएमआई यानी किस्तों में भुगतान की सहूलियत दी  है। 

विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा पिछले दिनों ही ईएमआई से किराया देने संबंधी समाचार भी प्रकाशित किया था। फिलहाल आईआरसीटीसी ने अमर उजाला की खबर पर अपनी मुहर लगाते हुए पहली बार स्वदेश दर्शन ट्रेन की किराया ईएमआई से लिए जाने का विकल्प यात्रियों को दे दिया है। कुछ बैंक के जरिये तीन वर्ष  तक महज 536 रुपये प्रति माह किस्त देकर यात्रा कर सकते हैं। इसमें तीन माह की भी न्यनूतम ईएमआई है। इसका किराया पांच हजार रुपये से कुछ ज्यादा है। 

प्रयागराज संगम स्टेशन से मिलेगी स्वदेश यात्रा ट्रेन
15 अक्तूबर को चल रही आईआरसीटीसी की स्वदेश यात्रा ट्रेन प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन भी आएगी। ट्रेन सुबह गोरखपुर से चलकर वाराणसी होते हुए प्रयागराज संगम आएगी। इस दौरान यात्री ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योर्तिलिंग की यात्रा इसके माध्यम से कर सकेंगे। इसके साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर की भी यात्रा कराई जाएगी। 22 अक्तूबर तक सात रात एवं आठ दिन के इस पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा नॉन एसी बसों द्वारा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि सम्मिलित हैं। आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती हैे।


15 अक्तूबर को चल रही स्वदेश दर्शन यात्रा ट्रेन में ईएमआई पहली बार लागू किया जा रहा है। यह ट्रेन आठ दिन में चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। इसके बाद एक अन्य ट्रेन दक्षिण भारत को जाएगी। उसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। - अजीत सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed