फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC brought air tour package to South India

दक्षिण भारत के लिए आईआरसीटीसी लाया हवाई टूर पैकेज

Sat, 01 Feb 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
IRCTC brought air tour package to South India
प्रयागराज। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म सर्विस (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण भारत के तमाम धार्मिक स्थानों के लिए हवाई टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज के तहत 51950 रुपये देकर विमान द्वारा आईआरसीटीसी इच्छुक लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाएगा। 22 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक छह दिन और सात रात के इस पैकेज का नाम दिव्य दक्षिण दर्शन रखा गया है।
विज्ञापन

इसमें फ्लाइट से आने-जाने और थ्री स्टार होटल में रुकने और खाने-नाश्ते का प्रबंध आईआरसीटीसी द्वारा ही किया जाएगा। टिकट बुक कराने के बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से तिरुपति बालाजी जाने-आने और त्रिवेंद्रम से लखनऊ तक हवाई जहाज से यात्रा करवाई जाएगी। इस दौरान तिरुपति बालाजी, पद्मावती, कलाहस्ती मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ मंदिर, त्रिवेंद्रम में पद्मनाभम मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इन सभी जगहों पर आने-जाने के लिए एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। एक व्यक्ति के पैकेज का मूल्य 51,950 रुपये, दो व्यक्तियों का पैकेज प्रति व्यक्ति 40,500 रुपये और तीन व्यक्तियों का पैकेज मूल्य प्रति व्यक्ति 39,500 रुपये है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और इलाहाबाद जंक्शन स्थित कार्यालय से करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed